फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   amar ujala debate competition in agrasen lady college varanasi

वाद-विवाद प्रतियोगिता : 'राजनीतिज्ञ बनने के लिए निर्धारित हो आयु सीमा' पर छात्रों ने रखी मन की बात

Thu, 25 Jul 2019 11:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 25 Jul 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
amar ujala debate competition in agrasen lady college varanasi
वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से श्री मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को वाराणसी के अग्रसेन महिला महाविद्यालय बुलानाला में किया गया। इसमें जिले के विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। आगे की स्लाइड्स में देखें फोटो...।
विज्ञापन
Trending Videos

amar ujala debate competition in agrasen lady college varanasi

इसमें सनबीम वीमेंस कॉलेज की यशस्विनी शुक्ला को प्रथम, वसंत महिला महाविद्यालय राजघाट की छात्रा प्रज्ञा उपाध्याय को द्वितीय और अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज की संजना संजीव श्रीवास्तव को तृतीय पुरस्कार मिला। वहीं सांत्वना पुरस्कार प्रीति कुमारी और अक्षिता पांडेय को दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

amar ujala debate competition in agrasen lady college varanasi

'राजनीतिज्ञों के लिए आयु सीमा होनी चाहिए' विषय पर बोलते हुए अग्रसेन की पिंकी साहनी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की राजनीतिज्ञ बनने के लिए आयु सीमा निर्धारित होनी चाहिए। गोल्डी पांडेय ने कहा कि आयु सीमा नहीं अनुभव ज्यादा जरूरी है। शुभम त्रिपाठी ने कहा कि जो नेता अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो सकता, जनता के बीच नहीं जा सकता है, उसका अनुभव किस काम आएगा। अश्वनी शुक्ला ने कहा कि नया नौ दिन और पुराना सौ दिन का वर्तमान राजनीति से कोई लेना देना नहीं है।

विज्ञापन

amar ujala debate competition in agrasen lady college varanasi

प्रतियोगिता का संचालन प्रतिमा त्रिपाठी ने किया। इसके पूर्व निर्णायक संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रो. रमेश प्रसाद, राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रो. डॉ. अजय कुमार गुप्ता, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। अंत में निर्णायक मंडल की ओर से प्रथम पुरस्कार पाचं हजार, द्वितीय पुरस्कार तीन हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार दो हजार रुपये तथा दो सांत्वना पुरस्कार एक-एक हजार रुपये प्रदान किए गए। 

amar ujala debate competition in agrasen lady college varanasi

लीक हो रहीं व्यक्तिगत सूचनाएं, खतरनाक है सोशल मीडिया :
बीना आजाद ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रतिबंध ठीक नहीं है। रितिका श्रीवास्तव ने कहा कि व्यक्तिगत सूचनाओं के लीक होने से सोशल मीडिया अब खतरनाक होता जा रहा है। अति हमेशा खतरनाक होती है और आज सोशल मीडिया पर वही हो रहा है। संजना श्रीवास्तव ने कहा कि सोशल मीडिया पर नहीं उस पर आने वाली गलत कंटेंट पर बैन लगना चाहिए। तनु मालवीय ने कहा कि सोशल मीडिया चुनाव के दौरान मतदान को बहुत प्रभावित करता है। अमन कु मार ने कहा कि सोशल मीडिया के द्वारा कई सकारात्मक बदलाव हो रहे हैं।

amar ujala debate competition in agrasen lady college varanasi
विविधताओं का देश है भारत :
क्षेत्रवाद ने भारतीय संघवाद को कमजोर किया है विषय पर बोलते हुए प्रज्ञा उपाध्याय ने कहा कि क्षेत्रवाद भारत के लिए घातक है। प्रीति कुमारी ने कहा कि भारत विविधताओं का देश है और यह हमारी ताकत है।  मीडिया स्वतंत्र होने के बजाय राजनीति से प्रेरित है विषय पर बोलते हुए वसुधा पांडेय ने कहा कि 72 साल के आजाद देश का मीडिया आज भी अपने शिशुकाल में है। हर्षिता मोदनवाल ने कहा कि मीडिया समाज का आईना है। आकाश कुमार ने कहा कि समाज के इस दर्पण पर अब धूल जम चुकी है। पत्रकारिता राजनीति से प्रेेरित है।

amar ujala debate competition in agrasen lady college varanasi

एक देश एक चुनाव का हो बहिष्कार :
एक देश एक चुनाव मुद्दे पर बोलते हुए सनबीम वीमेंस की यशस्विनी शुक्ला ने कहा कि इससे खर्चों में कमी आएगी और आम जनता की राजनैतिक भागीदारी बढ़ेगी। सलोनी ने कहा कि इससे देश का भला नहीं होगा इसका बहिष्कार होना चाहिए। आशुतोष शुक्ला ने कहा कि इसके लिए युवाओं को एकमत होना पड़ेगा। जया राय ने कहा कि बार-बार चुनाव होने से कार्य प्रभावित होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed