फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amar ujala bhavishya jyoti samman yojna Meritorious students getting award varanasi

भविष्य ज्योति सम्मान पाकर खुशी से खिल उठे मेधावी छात्रों के चेहरे, बोले- आत्मविश्वास बढ़ा

Thu, 20 Jun 2019 10:02 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 20 Jun 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala bhavishya jyoti samman yojna Meritorious students getting award varanasi
भविष्य ज्योति सम्मान से नवाजे गए मेधावी छात्र-छात्रा - फोटो : अमर उजाला

छात्र-छात्राओं के चेहरे पर सम्मान पाने की खुशी झलक रही थी तो अपने बेटे-बेटियों को सम्मानित होते देख माता-पिता भी गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। मौका था अमर उजाला की ओर से यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई के दसवीं, बारहवीं के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का। आयोजन की पूरी खबर और सभी तस्वीरों के लिए www.amarujala.com के होम पेज पर जाकर भविष्य ज्योति सम्मान 2019 का लिंक क्लिक करें।

विज्ञापन


सनबीम स्कूल वरुणा का सभागार छात्र-छात्राओं से खचाखच भरा रहा। एक-एक कर सभी मंच पर आए। जब उन्हें मेडल और सर्टिफिकेट मिले तो वह खुशी से झूम उठे। ऐसा लग रहा था जैसे परीक्षा के साथ सफलता का जो सपना उन्होंने देखा वह पूरा हो गया, लेकिन आगे बहुत कुछ कर गुजरने की ललक बाकी है।
विज्ञापन


मेधावी छात्रा स्वाती मौर्या को सम्मानित करते एसएसपी आनंद कुलकर्णी


अमर उजाला और शारदा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की ओर से आयोजित समारोह में विभिन्न विद्यालयों के यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 200 से अधिक छात्र-छात्राओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बतौर मुख्य अतिथि एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने सभी को सम्मानित करते हुए जीवन में सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता पाने की संभावना कभी कम नहीं होती है, बस दृढ़ इच्छा शक्ति और आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए। इसके माध्यम से ही हम अपने लक्ष्य को आसानी से पा सकते हैं।

छात्र-छात्राओं को एसएसपी ने गोल तय कर कार्य करते रहने की सलाह दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को पहचान दिलाने के लिए अमर उजाला की ओर से कार्यक्रम के आयोजन की भी सराहना की।

मेधावी छात्रा श्रेया गुप्ता को सम्मानित करते एसएसपी आनंद कुलकर्णी


शारदा ग्रुप के निदेशक डॉ अतुल नारंग ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत से सफलता और फिर जब सम्मान मिलता है तो खुशी दोगुनी हो जाती है। उन्होंने छात्रों को भविष्य के बारे में सोचने और उस दिशा में कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।

सनबीम शिक्षण समूह की उपनिदेशक अमृता बर्मन ने मेधावी छात्रों को सुपर मैन और छात्राओं को सुपर वूमेन की संज्ञा दी। कहा कि किसी भी बच्चे की सफलता में माता-पिता की भूमिका अहम होती है। वह बच्चों की पढ़ाई से लेकर उनकी हर जरूरत का खयाल रखते हैं। सनबीम वरुणा की प्रधानाचार्य डॉ. अनुपमा मिश्रा ने एसएसपी समेत अन्य अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सनबीम के शिक्षक, कर्मचारियों के साथ ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा मौजूद रहे। 

भविष्य ज्योति सम्मान से सम्मानित हुए मेधावी छात्र


17 मेधावियों को विशेष सम्मान  :
समारोह में यूपी बोर्ड में 80 प्रतिशत, सीबीएसई, आईसीएसई की परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले 17 छात्र-छात्राओं को विशेष सम्मान दिया गया। सभी को मंच पर बुलाकर अतिथियों की ओर से स्मृति चिह्न, प्रमाण पत्र दिए गए। अन्य छात्र-छात्राओं को मेडल मिला। विशेष सम्मान पाने वालों में यूपी बोर्ड इंटर मीडिएट में श्रेया गुप्ता, स्वाति मौर्य, रघुवीर राय, हाईस्कूल में श्रुति त्रिपाठी, साक्षी विश्वकर्मा, शालिनी पटेल, सीबीएसई दसवीं में उदिति सिंह, विपुल शर्मा, अदिति प्रकाश ने सफलता प्राप्त किया। आईसीएसई बारहवीं में नितिका जायसवाल, अवंतिका जायसवाल का सम्मान हुआ।




मेधावी बोले- आत्मविश्वास बढ़ा :

परीक्षा परिणाम आने के बाद इस तरह सम्मान मिलेगा, कभी सोचा न था। आगे भी सफलता का यह सफर जारी रहेगा। -मानसी वर्मा, वल्लभ विद्यापीठ इंटर कॉलेज

सम्मान समारोह में आवेदन करने के बाद से ही इस दिन का इंतजार था। फोन पर चयन की सूचना मिलने के बाद बहुत खुशी हुई। -सिद्धांत, सनबीम भगवानपुर

आगे की परीक्षाओं में और बेहतर करने की प्रेरणा तो मिली ही, आत्मविश्वास भी बढ़ा है। इसको बरकरार रखूंगा। -अक्षत यादव, सनबीम भगवानपुर

सैकड़ों छात्र-छात्राओं के बीच सम्मान पाना गौरवपूर्ण है। अमर उजाला ने यह मौका दिया। इसे कभी भूला नहीं जा सकता। -आयुषी पटेल, संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल  

विश्वास नहीं था कि इस तरह समारोह में सम्मान मिलेगा। दसवीं परीक्षा में जो कमियां रह गई थीं, उसे पूरा कर और बेहतर करूंगी। -मानवी पांडेय, अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज

एसएसपी के हाथों सम्मान पाकर अच्छा लगा। सम्मान के साथ ही सफलता से जुड़ी कई प्रेरणादायी जानकारियां भी मिलीं। -सान्या चौरसिया, अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज 

सम्मान पाना गौरव की बात है। खासकर तब जब घर वाले और अन्य छात्र-छात्रा भी वहां मौजूद हों। -अजय कुशवाहा, एसयूएम इंटर कॉलेज, रोहनिया 

सम्मान पाने के बाद उत्साह दोगुना हो गया। आगे कॅरियर में सफलता पाने में यह प्रेरणा का काम करेगा। -अर्चना,

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed