फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Amar ujala bhavishya jyoti samman in student got bhadohi

भदोही : भविष्य ज्योति सम्मान पाकर खिल उठे मेधावियों के चेहरे, डीएम ने कहा- लक्ष्य पर रखें नजर

Mon, 01 Jul 2019 08:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 01 Jul 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
Amar ujala bhavishya jyoti samman in student got bhadohi
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान के साथ मेधावी छात्र - फोटो : अमर उजाला

सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। सतही ज्ञान से सफलता नहीं मिल सकती। लक्ष्य पर नजर रखें और कड़ी मेहनत को अपना हथियार बनाएं, लक्ष्य जरूर मिलेगा। ये बातें 26 जून को भदोही के जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने अमर उजाला की ओर से आयोजित भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। उन्होंने कहा कि सामान्य ज्ञान को लगातार बढ़ाते रहें।

विज्ञापन


अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह बुधवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया। इसमें जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक चौरसिया ने 10वीं और 12वीं के 70 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि समय बदल रहा है। दिन-प्रतिदिन स्पर्धाएं और कठिन होती जा रहीं हैं। नई जानकारी से हमेशा अपडेट रहें और लक्ष्य पर निगाह रखें। कड़ी मेहनत का दूसरा कोई विकल्प नहीं है। यूपी बोर्ड के साथ सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के मेधावियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत करने के साथ ही जिलाधिकारी ने अपने छात्र जीवन के निजी अनुभव भी साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान एक शिक्षक सभी बच्चों से पूछ रहे थे कि भविष्य में क्या बनोगे। मेरी बारी आई तो मैंने कहा कि कलेक्टर बनूंगा। जबकि कलेक्टर क्या होता है, शायद मुझे पता भी नहीं था। जिला विद्यालय निरीक्षक ने छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि आपने जो शुरुआत की है, उसे सतत बनाए रखें।

आपकी ऊर्जा से ही यह देश रोशन होगा। बशर्ते अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना होगा। सिद्धांत जिंदगी जीने का आधार होते हैं, लेकिन व्यावहारिक ज्ञान हर रोज की समस्याओं से निपटने के सूत्र होते हैं। जीवन में प्रैक्टिकल रहें। सच्चाई से भागने की जरूरत नहीं है, उसका डटकर सामना करने की जरूरत होती है।  बीच-बीच में अभिभावकों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संतोष सिंह ने किया। 

इन मेधावियों को मिला सम्मान :
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल की टॉपर शगुन पांडेय, यशार्थ शुक्ला, ज्योति पटेल, लवली सिंह, कृष्णा अग्रवाल, श्वेता त्रिपाठी, प्रिंस विश्वकर्मा, अबुशान अली, अंकित कुमार पाल, आशीष कुमार दूबे, रजनीश मौर्य, खुशी त्रिपाठी, पलक शुक्ला, सौम्या श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार शुक्ला, दीपांशु पांडेय, गौरव मौर्य, नितीश पांडेय, उजाला, अभिषेक यादव, शाश्वत पांडेय, तनु सिंह, पिंकल, कविता यादव, अंशु यादव, पूजा और भुआल कुमार गौतम। 12वीं के टॉपर रोहित कुमार मौर्य के अलावा वैभव श्रीवास्तव, पलक पांडेय, अमन कुमार मौर्य, प्रिंस कुमार, श्लोक पांडेय, रिया सिंह, आलिया शेख, मुकेश कुमार, विकास कुमार बिंद, पूजा यादव, आशुतोष तिवारी, गोविंदा कुमार उपाध्याय, अनु और मुस्कान सरोज।

सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के लक्ष्य, दीक्षा मौर्या, अमन अंसारी, शिवांगी पांडेय, युगांक दुबे, श्रद्धा दुबे, अमित सिंह, काजल सुराना, वंश सुनेजा, आकाश उपाध्याय, अभय दुबे, आरुषि राजपुरोहित, प्रियांश सिंह, गौरव उपाध्याय, श्रेया सिंह, अनुष्का मिश्रा, तस्मिया, अनुज श्रीवास्तव, अमित सिंह, गौरव बिंद, अंकित पटेल, अजीत कुमार। निकिता बांठिया, नम्रता बांठिया, निधि शुक्ला, श्वेत मिश्रा, प्रिया, आर्ची गोयल, आकांक्षा दुबे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed