सोनभद्र : अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में सम्मानित हुए मेधावी, सफलता के दिए गए टिप्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में मंगलवार को अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड के मेधावियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में आए मुख्य अतिथि सोनभद्र के सीडीओ अजय कुमार दुबे ने मेधावी छात्रों को यह सम्मान दिया। समारोह का आयोजन मंगलवार की दोपहर स्वामी हरसेवानंद पब्लिक स्कूल चुर्क में किया गया।
इस दौरान सीडीओ अजय कुमार दुबे ने छात्रों से कहा कि सफलता के लिए कठिन परिश्रम और एक निश्चित लक्ष्य जरूरी है। क्योंकि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता। कैरियर की राह आसान हो, इसके लिए अपनी रुचि को तरजीह दें। अभिभावक भी इसमें सहयोग करें।
सम्मानित छात्र
सीडीओ अजय कुमार ने अपने आईएएस बनने से जुड़े संस्मरणों को छात्र-छात्राओं से साझा करते हुए कहा कि किसी भी कार्य को सफल बनाने के लिए योजना जरूरी है। यहीं फार्मूला पढ़ाई में भी लागू होता है। एक लक्ष्य करें और उसके हिसाब से अनुशासित रूप में कठिन परिश्रम शुरू कर दें।
सीडीओ ने कहा कि सफलता जरूर मिले और इसका रास्ता भी आसान हो, इसके लिए जरूरी है कि अपने पसंद के विषय, रुचि को महत्व दें। अभिभावक भी इसको लेकर अपने बच्चों का हौसला बढ़ाएं।
देशसेवा की दृष्टि से भी कैरियर को महत्वपूर्ण बताते हुए सीडीओ ने कहा कि हम देशसेवा के क्षेत्र में भी सुनहरा कैरियर बना सकता है। ईमानदारी से मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी। विद्यालय के प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद ने भी सफलता के लिए मन लगाकर पढ़ाई करने और लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने पर जोर दिया।
सीडीओ का कहना है कि कभी भी शार्टकट के रास्ते सफलता पाने की न सोचें। माता-पिता और गुरुजनों से समय-समय पर मार्गदर्शन लेते हुए आगे बढ़ते रहें। प्रधानाध्यापक एके वर्मा ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए नियमित अध्ययन जरूरी है। अपने विषय को अच्छे से समझें और उसी अनुरुप तैयारी कर आगे बढ़ें।

छात्रों को सम्मानित करते सीडीओ अजय कुमार दुबे
इससे पहले प्रबंधक बाबा प्रकाशध्यानानंद ने सीडीओ दुबे को शॉल, रूद्राक्ष माला और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद एक-एक यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और आईसीएसई बोर्ड के 66 मेधावियों को सम्मानित किया गया। इसमें हाईस्कूल और इंटर दोनों के मेधावी शामिल रहे।
इनको मिला सम्मान :
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के मेधावी अदिति सोनकर, गौरव सिंह, राजीव कुमार मौर्या, प्रियांशु मौर्या, विकास राय, छोटेलाल, आलोक कुमार, सत्येंद्र केशरी, कुंदन सिंह, सरिता, नीशू अग्रहरी, राजू, शिवम देव पांडेय, खुशी कुमारी को सम्मान मिला। और वहीं इंटर के मेधावी रमन कुमार, शिवांशु जायसवाल, किरन मौर्या विजय कुमार श्रीवास्तव, श्रुति त्रिपाठी, सरिता कुमारी, चिंता, छाया, शुभांगी, रोहित मिश्रा, कुमारी स्मृति, काजल यादव को सम्मानित किया गया।
सीबीएसई बोर्ड के हाईस्कूल के मेधावी ओजल काटेकर, विनय श्रीवास्तव, दीप्ति साजी, तनीषा श्रीवास्तव, प्रांजली यादव, आयुष सिंह, छवि सिंह, परी खेतान, बिशाल डे, अमन पटेल, अन्निषा कोइला, सान्वी सिंह, रोशनी वर्मा, किशन, तान्या सोनी, आकांक्षा वर्मा, सौरभ जायसवाल, सौफग्यू जहां, संदीप सिंह कुशवाहा और इंटर के मेधावी विनय श्रीवास्तव, वैष्णो दत्त, अइत्रा सिन्हा, उत्कर्ष, रजत कुमार सिंह, सूर्यप्रकाश सिंह, कुमारी कोमल केशरी, शिवम बंसल, सूरज बारला, स्फुरदीप्ति सिंह, आयुष जैन, कौशल कुमार, शिवांशु चंदा, अंकुज कुशवाहा को सम्मानित किया गया।
आईसीएसई बोर्ड के के हाईस्कूल के मेधावी दीपांशु सिंह, विवेक सिंह, जीवांशु कुमार और इंटर के मेधावी रीतेश सोनी, अब्दुल अहद खान, शिवांशु कुमार प्रजापति को सम्मान मिला।