अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: विद्यालयों में लगी कोरोना टीकाकरण की कक्षा, विशेष अभियान के तहत लक्ष्य पूरा करने की तैयारी
सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के लिए माइक्रो प्लान बनाया गया है, इसके तहत टीका लगाया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के विद्यालयों में बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ ही कोविड टीकाकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। सोमवार से शुरू अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण इलाकों में बच्चों को टीका लगाने के साथ ही कोविड प्रोटोकॉल से जुड़ी जानकारी भी दी गई।
अभियान में 12 से 14 वर्ष वाले बच्चों के टीकाकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 15 से 17 वर्ष के करीब ढाई लाख किशोर और 12 से 14 साल वाले 1.55 लाख बच्चों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। किशोरों के मुकाबले 12 से 14 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण का ग्राफ बहुत कम है।
वैसे तो एक अप्रैल से नया सत्र शुरू हो जाता है, लेकिन विद्यालयों में सोमवार से विद्यार्थियों की संख्या बढ़ गई हैं। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम विद्यालयों में पहुंची और बच्चों को टीका लगाया गया। प्रधानाचार्यों की मौजूदगी में टीका लगाने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने के बारे में भी बताया गया।
इसमें बाहर निकलने पर मॉस्क लगाए रहने, दो गज की दूरी बनाए रखने के बारे में बताया गया। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने के लिए माइक्रो प्लान बनाया गया है, इसके तहत टीका लगाया जा रहा है।