{"_id":"62721fddee1f450f3f149593","slug":"amar-ujala-abhiyan-education-health-children-learning-covid-protocol-along-with-studies-in-schools-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: विद्यालयों में पढ़ाई संग कोविड प्रोटोकॉल भी सीख रहे बच्चे, सेहत के प्रति सतर्कता बरतने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: विद्यालयों में पढ़ाई संग कोविड प्रोटोकॉल भी सीख रहे बच्चे, सेहत के प्रति सतर्कता बरतने की सलाह
Wed, 04 May 2022 12:10 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 04 May 2022 12:10 PM IST
सार
अब विद्यालयों में किताबी ज्ञान के साथ ही पांच साल से ऊपर के बच्चों को कोरोना प्रोटोकॉल के बारे में भी शिक्षकों की ओर से जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
बच्चों के हाथों को सैनिटाईज कराते शिक्षक (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए जांच के साथ ही समय से कोरोना टीकाकरण बहुत जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से तो लोगों से समय से दोनों डोज के टीके लगाने की अपील की जा रही है, इसमें शिक्षा विभाग भी अहम भूमिका निभा रहा है। जिस तरह से नये कोरोना संक्रमित मरीजों में बच्चे भी मिलते जा रहे हैं, उसको देखते हुए अब विद्यालयों में किताबी ज्ञान के साथ ही पांच साल से ऊपर के बच्चों को कोरोना प्रोटोकॉल के बारे में भी शिक्षकों की ओर से जानकारी दी जा रही है। इसमें हाथ की सफाई करते रहने, बाहर निकलने पर मास्क लगाने, सैनिटाइजेशन आदि के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय अमिनी के प्रधानाचार्य सुदर्शन सिंह ने कहा कि स्कूल में आने के बाद प्रार्थना के तुरंत बाद बच्चों को कोरोना प्रोटोकॉल के बारे में जागरूक किया जा रहा है। बच्चों की सेहत के प्रति विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय अमिनी के राजेश सिंह ने कहा कि जिस तरह से कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। उसके प्रति बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों को इसके लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय नवापुरा चिरईगांव की प्रभारी प्रधानाध्यापक शशि प्रभा राय ने कहा कि किताबी जानकारी के साथ ही उन्हें कोरोना संक्रमण से बचाव से जुड़ी सभी जानकारियां दी जा रही हैं। ताकी उन्हें परेशानी न हो।
चोलापुर की सौम्या सिंह ने कहा कि बच्चों के शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बड़ों के मुकाबले बहुत कम होती है। इसलिए उनकी सेहत पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है। कोविड प्रोटोकॉल भी हर दिन बताया जा रहा है।