फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   amar singh will make underpass in prime minister village

पीएम मोदी के आदर्श गांव ककरहिया में अमर सिंह कराएंगे ये बड़ा काम

Fri, 07 Jul 2017 03:13 PM IST
amarujala.com, written by: गुंजन श्रीवास्तव
amarujala.com, written by: गुंजन श्रीवास्तव Updated Fri, 07 Jul 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
amar singh will make underpass in prime minister village
प्रधानमंत्री ने आदर्श ग्राम योजना के तहत ककरहिया को गोद लिया है - फोटो : अमर उजाला
पीएम के गोद लिए गांव ककरहिया के विकास की योजना परवान चढ़ने लगी है। सपा के राज्यसभा सांसद अमर सिंह की निधि से यहां रेलवे ट्रैक के नीचे अंडरपास बनाया जाएगा। इसके लिए ककरहिया-भट्ठी मार्ग पर मिट्टी डालने का काम चल रहा है।
विज्ञापन


इस अंडरपास से गांव वालों को काफी राहत मिलेगी। सीडीओ सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि तकरीबन 18 लाख रुपये से अंडरपास बनवाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए राज्यसभा सांसद अमर सिंह से संपर्क किया गया है।
विज्ञापन


चूंकि अमर सिंह ने पूर्व में ही पत्र भेजकर कहा है कि उनकी सांसद निधि का पैसा वाराणसी के विकास कार्यों में खर्च करेंगे। इस नाते उनसे संपर्क कर उनकी निधि से पीएम के आदर्श गांव में अंडरपास बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ककरहिया में विकास कार्य कराने के लिए सभी विभागों को निर्देश दिया गया है। केंद्र और राज्य की जो योजनाएं चल रही हैं उनका लाभ यहां के पात्रों को दिलाया जाएगा। कहा कि सांसद आदर्श ग्राम योजना के लिए अलग बजट का कोई प्रावधान नहीं है।

ककरहिया में दस बच्चों को पढ़ाएगा यूनियन बैंक

amar singh will make underpass in prime minister village
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सांसद आदर्श गांव ककरहिया - फोटो : अमर उजाला
काशी विद्यापीठ ब्लॉक के ककरहिया में दस बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा यूनियन बैंक उठाएगा। इसमें प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के पांच-पांच बच्चे शामिल हैं। भट्टी शाखा के उप शाखा प्रबंधक सिद्धार्थ नाथ पांडेय ने बताया कि इसके लिए प्रधानाचार्य से बात हो चुकी है। शुक्रवार को बैंक के महाप्रबंधक एसएन कौशिक गांव जाकर बच्चों में बैग, ड्रेस, जूता आदि वितरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed