फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Alumni died after falling from roof of Kashi Vidyapith hostel accident during party with friends

Varanasi: काशी विद्यापीठ के हॉस्टल की छत से गिर कर पूर्व छात्र की मौत, दोस्तों के साथ पार्टी के दौरान हादसा

Sat, 29 Jul 2023 09:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 29 Jul 2023 09:43 PM IST
सार

बलिया निवासी राकेश कुमार (35) एलएलबी की पढ़ाई करने के बाद वकालत करते थे। वो काशी विद्यापीठ के आंबेडकर हॉस्टल में रहते थे। छत पर वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। उसी दौरान संतुलन खो देने के कारण नीचे गिर गए। 

विज्ञापन
Alumni died after falling from roof of Kashi Vidyapith hostel accident during party with friends
बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में हुई पूर्व छात्र की मौत

विस्तार

वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के आंबेडकर हॉस्टल की छत से गिर कर गंभीर रूप से घायल पूर्व छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पाकर सिगरा थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गाजीपुर निवासी राकेश कुमार (35) एलएलबी की पढ़ाई करने के बाद वकालत करते थे।

विज्ञापन


राकेश विद्यापीठ के आंबेडकर हॉस्टल में रहते थे। शुक्रवार की रात हॉस्टल की छत पर वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे। उसी दौरान संतुलन खो देने के कारण वह नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल राकेश को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मिर्जापुर में लेखपाल ने ट्रेन से कटकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी चौंकाने वाली बात

विज्ञापन
विज्ञापन

लोहता में ट्रेन से कटकर युवक की मौत

लोहता रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार सुबह स्थानीय लोग टहलते हुए पहुंचे तो उन्होंने ट्रैक पर एक युवक का क्षतविक्षत शव देखा। स्थानीय लोगों की सूचना पर आई जीआरपी ने युवक की तलाश ली तो उसके जेब से प्रतापगढ़ से बनारस का रेल टिकट और आधार कार्ड मिला।

आधार कार्ड से युवक की पहचान प्रतापगढ़ के ठकठइया बोझी, कांपा कोणपा निवासी रामफल विश्वकर्मा के पुत्र बृजेंद्र मणि विश्वकर्मा (31) के रूप में हुई। जीआरपी ने प्रतापगढ़ जिले की पुलिस से संपर्क कर युवक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

खड़े ट्रक में ट्रेलर ने मारी टक्कर, चालक की मौत

डाफी टोल प्लाजा के समीप शुक्रवार की देर रात गिट्टी लादे एक ट्रक का टायर पंचर हो गया था। ट्रक चालक टायर को बदल रहा था। उसी दौरान आए एक ट्रेलर ने ट्रक के पीछे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रेलर के चालक सोनभद्र के टेनिया निवासी महेश कुमार (35) की मौत हो गई। वहीं, केबिन में सो रहा खलासी रामचंद्र घायल हो गया।

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से चालक महेश का शव वाहन से बाहर निकाला। घायल रामचंद्र ने बताया कि वह और महेश चाचा-भतीजा है। सोनभद्र से बिजली का खंभा लाद कर दोनों मऊ जा रहे थे। रामचंद्र ने आशंका जताई कि महेश को झपकी लगने की वजह से हादसा हुआ है। लंका थाने की पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क के किनारे कराया तो आवागमन सामान्य हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed