{"_id":"a6666c15d0aac7bd33e977a53c69ab1a","slug":"also-in-canada-jai-shri-ram-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा में भी गूंजेगा ‘जय श्री राम’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनाडा में भी गूंजेगा ‘जय श्री राम’
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 08 Nov 2015 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर की रामलीला का मंचन अब कनाडा में भी होगा। वहां रहने वाले करीब पांच लाख भारतीय समेत कनाडा के लोग रामलीला के जरिए भगवान राम के जीवन दर्शन से परिचित होंगे।
रामलीला समेत काशी की लोक संस्कृति का अध्ययन करने एवं दोनों देशों की सांस्कृतिक गतिविधियों के आदान-प्रदान के लिए कनाडा के काउंसल जनरल आफ इंडिया अखिलेश मिश्र अपनी पत्नी रीति मिश्रा के साथ नौ नवंबर को काशी आ रहे हैं।
उनका कहना है कि वे रामनगर जाकर लीला के पात्रों से मिलने के साथ ही गंगा आरती देखेंगे। यहां प्रबुद्धजनों से भी मुलाकात की योजना है। वे दीपावली काशी में ही मनाएंगे।
विज्ञापन
मूल रूप से सारनाथ निवासी बीएचयू आईटी से पढ़े अखिलेश मिश्र और उनकी पत्नी काउंसल स्पाउसेस आफ कनाडा की चांसलर रीति मिश्रा की दोस्ती फे सबुक के जरिए बीएचयू के न्यूरोलाजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. विजय नाथ मिश्र से हुई।
टोरंटो में रहने वाले मिश्र दंपती ने फेसबुक की मदद से ऑनलाइन रामनगर और तुलसीघाट की रामलीला देखी। साथ ही रामलीला के बारे में पूरी जानकारी ली। उन्हें यह जानकार आश्चर्य हुआ कि बिना बिजली और माइक के लीला होती है। रीति मिश्रा ‘दिव्य दर्शन’ नाम से फे सबुक पेज चलाती हैं।
वेब पेज के जरिए वह लोगों को भारतीय पर्व और त्योहारों के बारे में बताती हैं। अमेरिका, इंग्लैंड, जर्मनी, रूस समेत विभिन्न देशों के लोग उनके फेसबुक पेज से जुड़े हुए हैं। रामनगर की रामलीला का फोटो और वीडियो भी फेसबुक पर अपलोड किया गया है। अब रीति और अखिलेश ने काशी में दीपावली मनाने का फैसला किया है।
दोनों नौ नवंबर को काशी पहुंचेंगे। लीला के पात्रों से मिलेंगे और गंगा आरती में शामिल होंगे। साथ ही काशी विश्वनाथ मंदिर, संकटमोचन मंदिर में दर्शन-पूजन के अलावा संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र से मुलाकात करेंगे। मिश्र दंपती शहर के प्रबुद्धजनों से भी मुलाकात करेंगे और कनाडा की संस्कृति के बारे में लोगों को बताएंगे।
उनका प्रयास दोनों देशों के लोगों को एक-दूसरे के करीब लाना है। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। रीति का कहना है कि वह टोरंटो में रामलीला का मंचन कराना चाहती हैं। काशी के लोगों से इस बारे में चर्चा करेंगी और जानकारी जुटाएंगी।