फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Alleged arbitrariness in the campaign against plastic

प्लास्टिक के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मनमानी का लगाया आरोप

Tue, 12 Jul 2022 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Alleged arbitrariness in the campaign against plastic
सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में नगर निगम पर मनमानी का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने अपर नगर आयुक्त कार्यालय में धरना दिया। नगर निगम मुख्यालय पहुंचे वाराणसी व्यापार मंडल के पदाधिकारी अपर नगर आयुक्त दुष्यंत मौर्या के कार्यालय में धरने पर बैठ गए और जब्त प्लास्टिक वापस न करने तक विरोध जारी रखने को कहा।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के नेता अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि प्रवर्तन दल ने छह तारीख को प्लास्टिक जब्त की थी। इस दौरान प्रवर्तन दल के प्रभारी ने कहा कि जब्त माल दूसरे दिन छोड़ दिया जाएगा, लेकिन अब तक न तो माल छोड़ा गया और न ही फोन उठाया जा रहा है। पॉलिथीन नियमों की आड़ में नगर निगम के अधिकारी और प्रवर्तन दल छोटे व्यापारियों को तंग कर धन उगाही कर रहा है। मल्टीनेशनल कंपनियों के पॉलीथिन पर मौन साधे हुए हैं। आईटी सेल अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि थानाध्यक्ष सिगरा, अपर नगर आयुक्त, प्रवर्तन दल के साथ बैठक होगी। इसमें व्यापारियों की समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके बाद जाकर धरना समाप्त किया। धरना देने वालों में मनीष गुप्ता, सुनीत सोनी, चांदनी श्रीवास्तव, आशीष कुमार, गोपाल यादव, राकेश गुप्ता, विनोद कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed