{"_id":"5ac639d44f1c1bf5618b5a1f","slug":"allahabad-six-student-came-for-wath-in-ganga-three-drowning","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भदोहीः इलाहाबाद से गंगा नहाने आए छह छात्र, चचेरे भाई सहित तीन डूबे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोहीः इलाहाबाद से गंगा नहाने आए छह छात्र, चचेरे भाई सहित तीन डूबे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
डूबने वाले युवकों में दो चचेरे भाई आईटीआई के छात्र थे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद के हंडिया से भदोही जिले के सीतामढ़ी घूमने आए छह छात्र गंगा में स्नान करने लगे। स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से तीन छात्र डूब गए। इनमें से एक युवक की मौत हो गई। उसकी लाश गोताखोरों ने निकाल ली, लेकिन दो का पता नहीं चल पाया है। दोनों की तलाश की जा रही है।
डूबने वाले युवकों में दो आईटीआई के छात्र थे और चचेरे भाई भी थे, जबकि एक अपने पिता के साथ नोयडा में रहता था। जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर डीएम और एसपी समेत पुलिस प्रशासन के कई अधिकारी पहुंच गए। इसी घाट पर हफ्ते भर पूर्व जौनपुर की एक छात्रा की डूबने से मौत हो गई थी।
इलाहाबाद के हंडिया निवासी छह युवक गुरुवार को सीतामढ़ी घूमने के लिए आए थे। बताया जाता है कि दोपहर बाद करीब तीन बजे सभी गंगा में नहाने लगे। इस दौरान वे आपस में उछलकूद भी कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच हंडिया थानाक्षेत्र के नइकीपुर कटहरा निवासी चचेरे भाई शिवराज सिंह उर्फ डब्बू (21) पुत्र ब्रह्मबहादुर सिंह और अंकित सिंह (22) पुत्र रामसागर सिंह के साथ घमहा निवासी सचिन यादव (21) पुत्र रामकृपाल यादव डूबने लगे। इसके बाद खलबली मच गई।
साथ में नहा रहे लवकुश पांडेय, धीरज यादव और शुभम पांडेय किसी तरह पानी से बाहर निकल गए। साथ घूमने आए दोस्तों के डूबने से तीनों बदहवास हो गए। बताया जाता है कि इसी बीच दो धीरज और शुभम वहां से चले गए।

बीते हफ्ते ही डूबी थी छात्रा
शव को बाहर लेकर आते गोताखोर
- फोटो : अमर उजाला
घटना की जानकारी मिलने के बाद जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और पुलिस कप्तान सचींद्र पटेल मौके पर पहुंच गए। गोताखोर ने अंकित सिंह की लाश निकाली। जबकि दो अन्य युवकों की तलाश जारी थी। मृतक अंकित के घर वाले शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने देना चाहते थे। लेकिन, पुलिस ने समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मौके पर पीएसी भी तैनात कर दी गई थी। डीएम ने कहा कि गंगा घाट पर जिला पंचायत से बैरिकेडिंग करवाई जाएगी। प्रयास कर घाट पर शासन से जल पुलिस की तैनाती कराई जाएगी।
बीते हफ्ते ही डूबी थी छात्रा
समय का चक्र देखिए। गत बृहस्पतिवार को इसी घाट पर जौनपुर के मीरगंज थानाक्षेत्र की रहने वाली बीए की एक छात्रा की डूबने से मौत हो गई थी। उसका शव दो दिन बाद डूबने वाले स्थान से दो सौ मीटर उतराया हुआ मिला था। इस घटना को लोग अभी भूल भी नहीं पाए थे कि बृहस्पतिवार के ही दिन उसी स्थान पर तीन युवक डूब गए। इसे नियति के अजीब कुयोग से जोड़कर देखा जा रहा है।