फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   All schools from class 1 to 12 will remain closed on every Monday of Sawan in Varanasi

UP: सावन के हर सोमवार को बंद रहेंगे कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल... इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

Mon, 22 Jul 2024 12:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 22 Jul 2024 12:32 PM IST
सार

सावन के हर सोमवार को कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। वाराणसी में नगर क्षेत्र और कांवड़िया मार्ग के स्कूलों में रविवार को कक्षाएं चलेंगी। विश्वनाथ मंदिर के दैनिक पास निरस्त हो गए हैं। स्पर्श दर्शन पर भी रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन
All schools from class 1 to 12 will remain closed on every Monday of Sawan in Varanasi
school closed in up - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन के प्रत्येक सोमवार को वाराणसी नगर क्षेत्र और कांवड़िया मार्ग पर पड़ने वाले कक्षा एक से 12वीं तक के सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। इसकी जगह रविवार को कक्षाएं चलाई जाएंगी। कुछ निजी विद्यालय ऐसे हैं, जो रविवार और सोमवार को भी बंद रहेंगे। 
विज्ञापन


यह फैसला सावन में श्रद्धालुओं की भीड़ और छात्र-छात्राओं की सहूलियत के लिहाज से लिया गया है। सावन माह में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए 90 लाख से एक करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। 
विज्ञापन


इसे देखते हुए ही जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने नगर क्षेत्र के शिवालय व कांवड़िया मार्ग पर स्थित कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सिलसिले में जिला विद्यालय निरीक्षण अवध किशोर सिंह ने रविवार को आदेश भी जारी कर दिया। इसके मुताबिक पंचक्रोशी रोड, वाराणसी-प्रयागराज हाईवे और वाराणसी-गाजीपुर हाईवे के स्कूल बंद रहेंगे।

विश्वनाथ मंदिर के दैनिक पास निरस्त, स्पर्श दर्शन पर भी रोक
काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ही सोमवार को विश्वनाथ मंदिर का दैनिक पास निरस्त कर दिया गया। साथ ही काशी विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन पर रोक लगा दी गई।

 

मैदागिन से गोदौलिया तक के क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित कर दिया गया। वीआईपी, वृद्ध, दिव्यांगजन और अशक्त दर्शनार्थियों के लिए निशुल्क ई-रिक्शा और गोल्फ कार्ट के इंतजाम किए गए। 

 

चार की जगह द्वार से विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश की व्यवस्था की गई है। कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रयागराज-वाराणसी हाईवे की एक लेन रविवार की देर शाम से बंद कर दी गई। आरक्षित लेन से गाड़ियों का आवागमन नहीं होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed