फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   All India Mahila Congress National President Neta DSouza said Priyanka Gandhi vision will take from door to door in varanasi

वाराणसी में बोलीं नेटा डिसूजा: प्रियंका गांधी के विजन को घर-घर पहुंचाएं, छह जनवरी को होने वाली मैराथन की तैयारियों का लिया जायजा

Thu, 30 Dec 2021 07:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 30 Dec 2021 07:55 PM IST
सार

कांग्रेस द्वारा 6 जनवरी को वाराणसी में मैराथन का आयोजन किया जाएगा। जिसकी तैयारियों का जायजा लेने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा गुरुवार को बनारस पहुंचीं।

विज्ञापन
All India Mahila Congress National President Neta DSouza said Priyanka Gandhi vision will take from door to door in varanasi
नेटा डिसूजा का वाराणसी एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा गुरुवार को बनारस पहुंचीं। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शहला अहरारी ने पूरी टीम के साथ एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। जिला कार्यालय में राज्यस्तरीय कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने आगामी चुनावी विधानसभा की रणनीति पर चर्चा की। इसके साथ ही छह जनवरी को होने वाली मैराथन की तैयारियों का भी जायजा लिया।

विज्ञापन


मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नेटा डिसूजा ने कहा कि हमें प्रियंका गांधी के विजन को हर घर, हर महिला तक पहुंचाने का संकल्प लेना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज तमाम पार्टियां समाज को बांटने की बात कर रही हैं लेकिन, आधी आबादी के मुद्दों की बात किसी ने नहीं उठाई है।

विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने आधी आबादी की आवाज उठाई है और लड़की हूं, लड़ सकती हूं के नारे को बुलंद किया है। प्रदेश अध्यक्ष शहला अहरारी ने कहा कि प्रियंका ने महिलाओं के लिए जो घोषणाएं की हैं, वह ऐतिहासिक हैं, हमें उनको साकार करने के लिए मेहनत करनी है।

उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि आगामी चुनावों में महिला पूरी शक्ति के साथ काम करेंगे। नंदिता हुड्डा ने कहा कि महिलाओं को दोयम दर्जे से निकालकर मुख्यधारा में शामिल करने के प्रियंका के इस प्रयास को हम सारी महिलाएं जी जान लगाकर साकार करेंगे। इस दौरान महानगर अध्यक्ष रितु पांडेय, जिलाध्यक्ष अनुराधा यादव, पूनम कुंडू, मधु राय, चंद्रकला पुष्कर, पूनम पांडेय, किरण, बीना पांडेय, अमृता पांडेय मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed