फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   All facilities will be available in Dham, the hopes of devotees will be fulfilled

धाम में मिलेंगी सभी सुविधाएं, पूरी होंगी भक्तों की आशाएं

Fri, 03 Dec 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
All facilities will be available in Dham, the hopes of devotees will be fulfilled
काशी विश्वनाथ धाम में दुनियाभर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाएं एक ही परिसर मिल जाएंगी। बाबा धाम में प्रवेश करने के बाद भक्तों को काशी की सभी आशाएं यहीं पूरी होंगी। गंगा से जल लेकर मंदिर तक पहुंचने के बीच शिवभक्त कई अनुभवों से गुजरेंगे। इसमें शिवभक्त गंगा स्नान से पहले से लेकर दर्शन के बाद तक की सभी सुविधाओं को धाम में ही प्राप्त कर पाएंगे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद भक्तों को यहां मौजूद सभी सुविधाएं मिलनी शुरू हो जाएगी। 54 हजार वर्गमीटर में विकसित काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश करने के बाद दुनियाभर से आने वाले शिवभक्तों को किसी भी जरूरत के लिए भटकना नहीं होगा। काशी की पूरी परिकल्पना को साकार कर रहे इस इस धाम में जीवन से लेकर मोक्ष तक का धार्मिक प्रायोजन मिलेगा।
विज्ञापन

अब सामान रखने के लिए भटकने की जरूरत नहीं
काशी विश्वनाथ धाम में बनाए गए तीन प्रवेश द्वार पर यात्री सुविधा केंद्र तैयार किया गया है। सामान सहित भक्त विश्वनाथ धाम में प्रवेश करेगा और यहां यात्री सुविधा केंद्र में प्रसाधन के साथ ही मोबाइल, बैग सहित अन्य सामान रखा जा सकेगा। यहां से भक्त गंगा घाट और विश्वनाथ मंदिर तक आसानी से पहुंच पाएंगे। वर्तमान में भक्तों को मोबाइल सहित अन्य सामान रखने के लिए स्थान खोजना पड़ता है। देशभर के शिवभक्तों की सहूलियत के लिए काशी विश्वनाथ धाम में सभी प्रदेशों के पर्यटन केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव है। ताकि प्रत्येक प्रदेश के भक्तों को स्थानीय भाषा सहित अन्य पर्यटन का लाभ मिल सके। इसके लिए यात्री सुविधा केंद्र में ही सभी प्रदेशों के लिए स्थान आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब धाम में हो सकेगी मोक्ष की कामना
काशी विश्वनाथ धाम में काशी में मोक्ष की परिकल्पना साकार होगी। काशी विश्वनाथ धाम में बनाए गए मुमुक्षु भवन में दो तलों पर 48 लोगों को ठहरने की व्यवस्था होगी। इसे नो प्राफिट नो लास की तर्ज पर संचालन की तैयारी है। इसमें फिलहाल 15 दिनों के ठहरने का प्रस्ताव होगा। हालांकि मंदिर प्रशासन इसके लिए टेंडर जारी कर सेवा का अवसर देगा। फिलहाल अस्सी घाट पर मुमुक्षु भवन का संचालन किया जाता है।

पूरे शहर में गूंजेगा हर हर महादेव का नारा
काशी विश्वनाथ धाम मंदिर के लोकार्पण से पहले शहर का माहौल शिवमय किया जाएगा। इसके लिए नौ दिसंबर से शहर में प्रभात फेरियां निकलनी शुरू हो जाएंगी। मोहल्लों सुबह से लेकर शाम तक हर हर महादेव का नारा गूंजेगा। इसके लिए स्थानीय लोगों के साथ ही सामाजिक संगठन, व्यापारिक संगठन सहित अन्य लोगों से संवाद किया जा रहा है। इसके साथ ही काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद प्रसाद वितरण और पुस्तिका पहुंचाने की तैयारी भी शुरू कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed