फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   All employees should come to the office on time and resolve public complaints.

Varanasi News: कार्यालय में समय से आएं सभी कर्मचारी, जन शिकायतों का करें निस्तारण

Wed, 04 Feb 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
All employees should come to the office on time and resolve public complaints.
उपायुक्त स्वतः रोजगार पवन कुमार सिंह ने मंगलवार को हरहुआ ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। ब्लॉक कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि जनशिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए और सभी कर्मचारी कार्यस्थल पर समय से उपस्थित रहें। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि गांवों में तैनात सचिव पात्र गृहस्थी कार्डधारकों के घरों की महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता पर करें। इसके साथ ही क्रॉप सर्वे, फार्मर रजिस्ट्री, जनशिकायतों का निस्तारण समय से करने और भ्रमण पंजिका में सभी गतिविधियों का विधिवत अंकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अभिलेखों के समुचित रखरखाव पर भी विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed