{"_id":"6177e3ffc166467da651d486","slug":"alert-in-varanasi-water-level-in-ganga-may-rise-in-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में अलर्ट: गंगा में 24 घंटे में बढ़ सकता है जलस्तर, कानपुर बैराज से डाउन स्ट्रीम में छोड़ा गया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में अलर्ट: गंगा में 24 घंटे में बढ़ सकता है जलस्तर, कानपुर बैराज से डाउन स्ट्रीम में छोड़ा गया पानी
Tue, 26 Oct 2021 04:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 26 Oct 2021 04:48 PM IST
विज्ञापन
वाराणसी गंगा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों पर हो रही बरसात के कारण नदियों के जलस्तर में बढ़ाव से पूर्वांचल की नदियों में भी उफान का खतरा बढ़ गया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अगले 24 घंटों में मिर्जापुर से बलिया तक गंगा के जलस्तर में बढ़ाव हो सकता है। सोमवार की देर शाम कानपुर बैराज से 318870 क्यूसेक पानी डाउन स्ट्रीम में प्रति सेकेंड छोड़ा जा रहा है। कानपुर से यह पानी 24 से 26 घंटे में बनारस पहुंचने की आशंका है।
विज्ञापन
केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार बनारस में सोमवार की रात गंगा का जलस्तर 63.28 मीटर था जो गंगा के सामान्य जलस्तर 58.28 मीटर से पांच मीटर अधिक है। बनारस में चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर,खतरे का निशान 71.90 मीटर और उच्चतम बाढ़ बिंदु 73.90 मीटर है। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के अनुसार नरौरा से 96305 और हरिद्वार से 38150 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
जिला प्रशासन को भी अलर्ट कर दिया गया है। मिर्जापुर से बलिया तक तटवर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। जिला प्रशासन ने एनडीआरएफ को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन