{"_id":"617eea34f12bf01c8a3fdd4e","slug":"alert-in-varanasi-police-keeping-an-eye-on-suspects-in-markets-appeals-to-be-careful","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विशेष सतर्कता: वाराणसी के बाजारों में संदिग्धों पर सादे वेश में नजर रख रही पुलिस, सावधानी बरतने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष सतर्कता: वाराणसी के बाजारों में संदिग्धों पर सादे वेश में नजर रख रही पुलिस, सावधानी बरतने की अपील
Mon, 01 Nov 2021 12:40 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:40 AM IST
सार
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने थानेदारों और चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है कि बाजार में गश्त करते रहें। ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थानों और बैंकों के आसपास भी निगरानी बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
बांसफाटक से लेकर गोदौलिया तक खरीदारों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्योहारी माहौल को देखते हुए बाजारों में वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है। सादे वेश में पुलिसकर्मी प्रमुख बाजारों में संदिग्धों पर नजर रख रहे हैं। विशेश्वरगंज, गोला दीनानाथ मंडी, चौक क्षेत्र के सुड़िया स्थित सराफा मंडी, रेशम कटरा, ठठेरी बाजार, बांसफाटक से लेकर गोदौलिया, नई सड़क, बेनिया, लंका और मंडुवाडीह, पांडेयपुर, अर्दली बाजार, भोजूबीर आदि इलाकों में पुलिस सुबह से लेकर देर शाम तक गश्त कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने थानेदारों और चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया है कि बाजार में गश्त करते रहें। ज्यादा भीड़भाड़ वाले स्थानों और बैंकों के आसपास भी निगरानी बढ़ाई जाए। यह भी चेक किया जाए कि सीसी कैमरे काम कर रहे या नहीं, खराब कैमरों को संबंधित दुकानदार और विभागीय अधिकारियों से समन्वयक स्थापित कर दुरुस्त कराएं।
विज्ञापन
एसीपी को इसकी निगरानी व्यवस्था के लिए लगाया गया। पुलिस आयुक्त ने शहरवासियों से अपील भी किया है कि खरीदारी के वक्त सतर्कता बरतें, अनजान व्यक्ति से दूरी बनाएं। किसी तरह का कोई संदिग्ध दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
पढ़ेंः पाकिस्तानी झंडा फहराने का मामला: वाराणसी पुलिस ने कब्जे में लिया आरोपी का मोबाइल
गोदौलिया से मैदागिन के बीच नहीं चलेंगे वाहन
धनतेरस और अन्नकूट को देखते हुए यातायात कमिश्नरेट ने गोदौलिया से मैदागिन के बीच एक से पांच नवंबर तक वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई है। यहां से होकर गुजरने वाले वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए। इस दौरान वाहनों के पास भी निरस्त रहेंगे।
यातायात अपर पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि गोदौलिया से मैदागिन जाने वाले वाहनों को रामापुरा होते हुए लहुराबीर से मैदागिन की ओर जाना होगा। बेनिया तिराहा, सोनारपुरा, गोदौलिया व मैदागिन से भी विश्वनाथ मंदिर की ओर जाने वाले वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है। इस दौरान वाहनों के लिए बेनियाबाग पार्क, टाउनहाल पार्किंग, सनातन धर्म इंटर कॉलेज नई सड़क, मजदा सिनेमा, पीडीआर कांप्लेक्स पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
पढ़ेंः कबाड़ मार्केट में काटे जा रहे थे चोरी के ट्रक, पुलिस की छापेमारी में खुलासा, तीन महीने में बिके 139 बड़े वाहन