फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akshayvat should be installed in its place, otherwise there will be movement

अपने स्थान पर लगाया जाए अक्षयवट, नहीं तो होगा आंदोलन

Fri, 30 Apr 2021 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Akshayvat should be installed in its place, otherwise there will be movement
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिक्षेत्र स्थित अक्षयवट वृक्ष के धराशायी होने की जांच शुरू हो चुकी है। वहीं, काशी के संत समाज ने मंदिर प्रशासन से अक्षयवट को वापस उसी स्थान पर लगाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन की राह अपनाएंगे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय संत समिति और पाताल पुरी मठ के पीठाधीश्वर महंत बालक दास ने मंदिर प्रशासन से मांग की है कि अक्षयवट को उसी स्थान पर लगाया जाए। कहा कि वर्तमान में ऐसी तकनीक है जिसके जरिए गिरे वृक्षों को पुन: लगाया जा सकता है। अक्षयवट को भी वापस उसी स्थान पर गहरा गढ्ढा खोदकर स्थापित किया जाए। मंदिर प्रशासन अगर ऐसा नहीं करता है तो संत समाज को आंदोलन की राह अपनाने के लिए विवश होना पड़ेगा। बता दें कि बुधवार की सुबह अक्षयवट वृक्ष धराशायी हो गया था। वहीं, मंदिर प्रशासन की ओर से घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज निकलवाए गए हैं और उनकी जांच की जा रही है। संभावना है कि एक से दो दिन में रिपोर्ट आ जाएगी। सीईओ सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed