{"_id":"663e18309b08f4f5320d69f5","slug":"akshaya-tritiya-worship-and-donation-per-zodiac-sign-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akshaya Tritiya: अक्षय फल के लिए राशि के अनुसार करें पूजा और दान, मिलेगा विशेष लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akshaya Tritiya: अक्षय फल के लिए राशि के अनुसार करें पूजा और दान, मिलेगा विशेष लाभ
Fri, 10 May 2024 06:22 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 10 May 2024 06:22 PM IST
सार
Varanasi News: धर्म और आस्था की नगरी काशी में शुक्रवार को पूरे आस्था के साथ अक्षय तृतीय का पूजन-अर्चन चल रहा है। इससे पूर्व श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। काशी के विभिन्न घाटों पर स्नान-दान का दौर चल रहा है। शुभ मुहूर्त से ही श्रद्धालु गंगा में स्नान करते दिखे।
विज्ञापन
अक्षय तृतीया 2024
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय तृतीया पर शुक्रवार को अक्षय फल और भगवान लक्ष्मीनारायण की प्रसन्नता के लिए व्रत और उपवास रखे जाएंगे। इस दिन किए गए सभी कार्यों का प्रभाव अक्षय होता है। दान देने का भी विशेष महत्व है। अगर राशि के अनुसार पूजा और दान किए जाएं तो ये और भी फलदायी होता है।
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर ऋतुफल फलों में तरबूज, खरबूजा, ककड़ी, जल से पूरित घट, गुड़, सत्तू, छाता, पंखा, दूध व दही के साथ अन्न के अलावा आभूषण दान देने की मान्यता है। ज्योतिषविद विमल जैन ने बताया कि अक्षय तृतीया पर राशि के अनुसार पूजन-अर्चन और दान करने से प्रभु की विशेष कृपा बरसती है। इस दिन पीले रंग के परिधान और आभूषण धारण करना चाहिए। दान की वस्तुओं के साथ नकद द्रव्य भी देना चाहिए। इसमें गुप्त दान करने का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
राशि मंत्र मंत्र जप संख्या दान
- मेष ॐ अंगारकाय नमः 10,000 लाल वस्त्र, लाल चंदन, गेहूं, गुड़, तांबा, मूंगा, मसूर, लाल फूल, सोना, लाल बैल आदि।
- वृषभ ॐ शुं शुक्राय नमः 16,000 सफेद फूल, सफेद चंदन, चावल, चांदी, घी, सफेद वस्त्र, मिश्री, दूध, दही, सफेद घोड़ा आदि।
- मिथुन ॐ बुं बुधाय नमः 10,000 मूंग, हरा वस्त्र, सोना, मूंगा, खांड, घी, सबफूल, हाथीदांत, कपूर, फल आदि।
- कर्क ॐ सोमाय नमः 11,000 सफेद फूल, सफेद वस्त्र, चावल, चीनी, चांदी, दही, कपूर, सफेद चंदन, मिश्री, सफेद बैल आदि।
- सिंह ॐ घृणि सूर्याय नमः 7,000 लाल फूल, लाल वस्त्र, केसर, तांबा, घी, गेहूं, गुड़, सोना, मूंगा लाल, लाल गाय आदि।
- कन्या ॐ बुं बुधाय नमः 10,000 हरा फूल, कांसा, मूंग, हरा वस्त्र, घी, हाथी दांत, कपूर, हरा फल, सोना, मूंगा खांड आदि।
- तुला ॐ शुं शुक्राय नमः 16,000 सुगंध, सफेद चंदन, सफेद फूल, चावल, चांदी, घी, सफेद वस्त्र, सोना, मिश्री, दूध, दही आदि।
- वृश्चिक ॐ अंगारकाय नमः 10,000 गेहूं, गुड़, तांबा, मूंगा, लाल फूल व वस्त्र, लाल चंदन, मसूर, घी, कस्तूरी, सोना आदि।
- धनु ॐ बृं बृहस्पतये नमः 19,000 पीला वस्त्र, चने की दाल, हल्दी, पीला फल, पीला फूल, सोना, पुस्तक, देशी घी, घोड़ा आदि।
- मकर ॐ शं शनिचराय नमः 23,000 उड़द, काला तिल, तेल, काले वरत्र, लोहा, कस्तूरी,काली खड़ाऊं, सोना, काली गाय आदि।
- कुंभ ॐ शं शनिचराय नमः 23,000 काले वस्त्र, काला तिल, काला उड़द, तिल का तेल, काली खड़ाऊं, लोहा, काला छाता, सोना आदि।
- मीन ॐ बृं बृहस्पतये नमः 19,000 चने की दाल, पीला वस्त्र, हल्दी, पीला फूल, पीला फल, सोना, खांड, पुस्तक, सोना, देशी घी आदि।
विज्ञापन