फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akshaya Tritiya 2022 Devotees gathered at Ganga Ghats in varanasi for holy dip queues of devotees in temples

Akshaya Tritiya 2022: बनारस में गंगा घाटों पर उमड़े आस्थावान, लगाई पुण्य की डुबकी, मंदिरों में लगी भक्तों की कतार

Tue, 03 May 2022 11:01 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 03 May 2022 11:01 AM IST
सार

 स्नान के लिए देर रात से ही गंगा तट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। अस्सी से राजघाट के बीच सभी प्रमुख घाटों पर स्नान करने वालों का रेला लगा रहा।

विज्ञापन
Akshaya Tritiya 2022 Devotees gathered at Ganga Ghats in varanasi for holy dip queues of devotees in temples
अस्सी घाट पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर मंगलवार को बनारस के गंगा घाटों पर आस्थावानों का रेला उमड़ा। शीतल हवा के झोंके के बीच श्रद्धालुओं ने गंगा में पुण्य की डूबकी लगाई। मंगलवार भोर से ही काशी में उत्तरवाहिनी का तट आस्थावानों की श्रद्धा से पट गया। गंगा में स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने दान भी किया और मंदिरों में दर्शन-पूजन भी आरंभ हो गया। काशी विश्वनाथ मंदिर में लंबी कतार लगी है। संकटमोचन मंदिर और बाबा कालभैरव मंदिर में भी भक्तों की भीड़ देखी जा रही है।

विज्ञापन


करीब दो साल बाद अक्षय तृतीया पर गंगा घाटों पर इतनी भीड़ उमड़ी। स्नान के लिए देर रात से ही गंगा तट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। अस्सी से राजघाट के बीच सभी प्रमुख घाटों पर स्नान करने वालों का रेला लगा रहा। देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। स्थानीय लोगों ने नजदीकी घाटों पर डुबकी लगाई।
विज्ञापन


दशाश्वमेध, शीतला, प्रयागघाट, राजघाट, अस्सी, सिंधिया, मणिकर्णिका, पंचगंगा, अहिल्याबाई घाट, तुलसीघाट, केदारघाट, जैन घाट, भदैनी घाट पर श्रद्धालुओं ने पुण्य की कामना से डुबकी लगाई और जरूरतमंदों में अन्न, धन और वस्त्र का दान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिरों में भी दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी

अक्षय तृतीया पर काशी विश्वनाथ, केदारेश्वर महादेव के अलावा संकटमोचन हनुमान मंदिर तुलसी घाट, अस्सी संघमेश्वर आदि मंदिरों में दर्शन-पूजन का सिलसिला जारी है। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर, अन्नपूर्णा, विशालाक्षी देवी, संकटमोचन, दुर्गाकुंड समेत सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी है। अक्षय तृतीया की खरीदारी को लेकर बाजारों में रौनक है। जगह-जगह पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed