{"_id":"663b5f5d537aed82d00a7946","slug":"akshaya-tritiya-20-thousand-made-advance-booking-for-jewellery-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akshaya Tritiya 2024: 20 हजार ने कराई एडवांस बुकिंग, लाइट वेट और एंटीक गहने बने पहली पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akshaya Tritiya 2024: 20 हजार ने कराई एडवांस बुकिंग, लाइट वेट और एंटीक गहने बने पहली पसंद
Wed, 08 May 2024 04:48 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 08 May 2024 04:48 PM IST
सार
Varanasi News: डायमंड पोलकी के जड़ाऊ सेट की भी मांग है। चेन, झुमका, रिंग और मंगलसूत्र की मांग पूर्व की तरह बनी हुई है। जुलाई से वैवाहिक लग्न शुरू हो रहा है तो उसे देखते हुए भी लोग खरीदारी पर जोर दे रहे हैं। एंटीक में लाइट वेट ज्लेवरी ज्यादा पसंद आ रही है।
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर आभूषण खरीदने को लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अक्षय तृतीया को लेकर सराफा दुकानों की चमक और दमक बढ़ गई है। नए कलेक्शन और ऑफर से बाजार गुलजार है। महिलाओं की पहली पसंद लाइट वेट और एंटीक गहने ज्यादा पसंद आ रहे हैं। आभूषणों में चोकर सेट, रजवाड़ा सेट के साथ टेंपल कलेक्शन आए हुए हैं। डायमंड पोलकी कलेक्शन भी पसंद आ रही है। दस मई को अक्षय तृतीया के दिन भीड़ से बचने के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। खास तरह के ऑफर आकर्षित कर रहे हैं। बड़े शोरूम पर लगभग 20 हजार लोगों ने एडवांस बुकिंग कर रखी है।
विज्ञापन
शहर के भेलूपुर चौराहा, गोदौलिया, चौक, अर्दली बाजार, सिगरा, महमूरगंज आदि क्षेत्रों में आभूषणों की दुकानों पर भीड़ शुरू हो गई है। सराफा कारोबारियों के अनुसार हल्के वजन वाले आभूषण और एंटीक ज्वेलरी महिलाएं पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन
बोले अधिकारी
फैशनेबल आभूषणों के साथ ही लाइटवेट कलेक्शन उपलब्ध हैं। लोगों के बजट के अनुसार आभूषण है। अक्षय तृतीया के दिन भीड़ से बचने के लिए ग्राहक एडवांस बुकिंग भी करा रहे हैं। डायमंड मेकिंग पर 50 और गोल्ड पर अप टू 25 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। - अभय अग्रवाल, अधिष्ठाता, टू्सो, गोदौलिया
विज्ञापन
सोना पर सोना फ्री दिया जा रहा है। हर दो लाख की खरीद पर 24 कैरेट का एक ग्राम सोना मुफ्त में दिया जा रहा है। डायमंड के मूल्य पर 40 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। लाइट वेट और एंटीक ज्वेलरी की ज्यादा बुकिंग है। - नवनीत टकसाली, अधिष्ठाता, नवरतन ज्वेलर्स, भेलूपुर