{"_id":"66166b087ff9470f070944cb","slug":"akshara-singh-and-sanket-bhosle-created-a-stir-at-bhojpuri-night-in-kashi-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: काशी में भोजपुरी नाइट में अक्षरा ने मचाया धमाल, संकेत भोसले ने हास्य रचनाओं से किया आनंदित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: काशी में भोजपुरी नाइट में अक्षरा ने मचाया धमाल, संकेत भोसले ने हास्य रचनाओं से किया आनंदित
Wed, 10 Apr 2024 04:03 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:03 PM IST
सार
काशी में भोजपुरी नाइट में अक्षरा सिंह ने अपने गायन और नृत्य कौशल से दर्शकों को मोहित किया, तो संकेत भोसले ने हास्य रचनाओं लोगों को आनंदित किया। इस दौरान भोजपुरी कलाकारों ने जमकर धमाल मचाया।
विज्ञापन
अक्षरा सिंह व संकेत भोसले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी में भोजपुरी कलाकारों ने नदेसर स्थित एक होटल में आयोजित भोजपुरी नाइट में धमाल मचाया। मनोरंजन, नृत्य, और हास्य अभिनय से सभी को देर रात तक संगीतरस में डुबोए रखा। अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने अपने गायन और नृत्य कौशल से दर्शकों को मोहित किया।
विज्ञापन
संकेत भोसले ने हास्य रचनाओं आनंदित किया। विवेक केशरी और श्रेया खन्ना ने समारोह की मेजबानी की। कलाकारों की प्रस्तुतियों में पारंपरिक और आधुनिकता का संकेत भोसले समागम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद कवि पंछी जालोनवी के संगीत वीडियो का अनावरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से सभी को मदमस्त कर दिया। अक्षरा सिंह ने अपनी अदाओं से सभी को मुरीद बनाया। उन्होंने भोजपुरी के साथ नृत्य पर धमाल मचाया। संकेत भोसले ने हास्य-व्यंग्य के फुहार से देर रात तक सभी गुदगुदाया। दर्शकों में उत्साह था। सभी खूब आनंद लेते नजर आए। इस मौके हेमंत कुमार राय, विष्णु नारायण आदि मौजूद रहे।