{"_id":"612cd32fb525d67284186e34","slug":"akhilesh-yadav-will-participate-in-program-of-samajwadi-party-on-teachers-day-important-in-assembly-elections-said-dr-sp-patel-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: शिक्षक दिवस पर सपा के कार्यक्रम में शामिल होंगे अखिलेश यादव, विधानसभा चुनाव में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण- एसपी पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: शिक्षक दिवस पर सपा के कार्यक्रम में शामिल होंगे अखिलेश यादव, विधानसभा चुनाव में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण- एसपी पटेल
Mon, 30 Aug 2021 06:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 30 Aug 2021 06:16 PM IST
सार
सोमवार को वाराणसी में समाजवादी शिक्षक सभा की बैठक हुई। जिसमें जिला और महानगर अध्यक्ष ने घोषणा की।
विज्ञापन
सपा की बैठक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी शिक्षक सभा की ओर से सोमवार को वाराणसी के अर्दली बाजार स्थित पार्टी कार्यालय में वाराणसी, आजमगढ़, विंध्य मंडल की समीक्षा बैठक हुई। इसमें सभा के प्रदेश महासचिव डॉ. एसपी पटेल ने कहा कि शिक्षक सभा की जिम्मेदारी 2022 के विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण होगी। आगामी 5 सितंबर (शिक्षक दिवस) को शिक्षक सभा की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम होगा। भदोही में होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन पर शिक्षकों की भागीदारी होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश के नौजवानों में संस्कार भरने वाला शिक्षक आज वर्तमान सरकार के कार्य प्रणाली से अपने को उपेक्षित महसूस कर रहा है । वित्तविहीन शिक्षकों की स्थिति मनरेगा के मजदूर से बदतर हो गई है। इसलिए, शिक्षक सभा को बूथ स्तर तक मजबूत करके अधिकारों की लड़ाई लड़ने की जरूरत है।
विज्ञापन
आजमगढ़, विंध्याचल मंडल के प्रभारियों ने शिक्षकों की समस्याएं बताई। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव ने वाराणसी के जिलाध्यक्ष पद पर प्रवीण सिंह और महानगर अध्यक्ष आलोक प्रकाश गुप्ता के नियुक्ति की घोषणा की। बैठक में भाजपा हटाओ देश बचाओ का नारा बुलंद हुआ। प्रदेश महासचिव का मार्ल्यापण और अंगवस्त्रम देकर प्रदेश उपाध्यक्ष संजय प्रियदर्शी ने सम्मान किया। कार्यक्रम में आलोक गुप्ता, प्रवीण सिंह, ओमप्रकाश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन