फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   akhilesh yadav will give two lakh rupess to kamlesh yadav family

सर्राफा व्यवसायी को बचाने में मारे गए कमलेश के परिवार को अखिलेश देंगे दो लाख की मदद

Tue, 29 Oct 2019 10:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारनाथ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारनाथ Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 29 Oct 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav will give two lakh rupess to kamlesh yadav family
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

सर्राफा व्यवसायी को बचाने के दौरान भैसौड़ी गांव में बदमाशों ने कमलेश यादव को गोली मारकर हत्या कर दी थी। भैसौड़ी गांव में मंगलवार को कमलेश यादव को समाजवादी पार्टी की ओर से शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। 

विज्ञापन


सबसे पहले कमलेश के तैल चित्र पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी पुष्प अर्पित किया। सभा का अध्यक्षता करते हुए शिवपुर विधानसभा के प्रत्याशी आनंद मोहन ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी फण्ड से कमलेश के परिजनों को दो लाख रुपया देने का वादा किया है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कमलेश बदमाशों से लड़ते हुए मरा है, इसलिए उसे शाहिद का दर्जा मिलना चाहिए। कमलेश को न्याय दिलाने व अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए सपा का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सियाराम यादव, जिला सचिव विवेक यादव, राम शंकर मौर्या, दया राम, पन्ना लाल, साधु यादव, विजय बहादुर यादव, संदीप, सतीश सहित आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed