फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akhilesh Yadav targets BJP over brutality with doctor in BHU hostel

Varanasi News: BHU हॉस्टल कांड को लेकर अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा-ये सरकार नहीं चाहती कि लोग पढ़ें

Tue, 06 Feb 2024 11:47 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 06 Feb 2024 11:47 AM IST
सार

बीएचयू के रुईया हॉस्टल में डॉक्टर से मारपीट कर अप्राकृतिक दुष्कर्म और रंगदारी मांगने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद सपा मुखिया अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधा। सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि भाजपा सरकार युवाओं को पढ़ने नहीं देना चाहती। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav targets BJP over brutality with doctor in BHU hostel
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

वाराणसी में एक के बाद एक शर्मनाक घटना होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने भाजपा पर सोशल मीडिया एक्स पर हमला बोला है। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि पहले बीएचयू में एक छात्रा के साथ... फिर इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में एक छात्र के साथ और फिर बीएचयू में दुबारा एक और अभद्रता और आपराधिक दुर्व्यवहार की वारदात... भाजपा सरकार में बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था की क्रोनोलॉजी जनता समझ रही है। ऐसी घटनाएंं शिक्षा के माहौल को खराब करती हैं।

विज्ञापन


लगता है भाजपा सरकार जानबूझकर ऐसा माहौल बना रही है कि लोग पढ़े नहीं, जिससे युवाओं को नौकरी देने का दबाव भाजपा सरकार पर न पड़े और नौकरी-बेरोजगारी चुनावों में मुद्दा न बन पाए।
विज्ञापन

 

यह है मामला

ग्रिंडर और फेसबुक मैसेंजर एप से एक डॉक्टर से दोस्ती कर उसे बीएचयू के रुईया हॉस्टल में पांच छात्रों ने बुलाया। पहले डॉक्टर के साथ मारपीट कर अप्राकृतिक दुष्कर्म कर वीडियो बनाया। फिर सोने की चेन, अंगूठी और 60 हजार रुपये छीन लिए। अप्राकृतिक दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर और पैसे की मांग की।
 
डॉक्टर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लंका थाने की पुलिस ने बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय तृतीय वर्ष के छात्र प्रतापगढ़ के कोतवाली सदर थाना के पूर्वी सहोदरपुर, मकंदरूगंज निवासी श्रीमन नारायण शुक्ल और गाजीपुर के सादियाबाद थाना के छिड़ीचौरा के सूरज दूबे को गिरफ्तार किया है। वहीं, तीन अन्य आरोपियों की पुलिस को तलाश है।

थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में इंस्पेक्टर शिवधारी पासवान और दरोगा अजय कुमार, शिवाकर मिश्रा व आदित्य कुमार राय की टीम ने गिरफ्तार किया है। टीम को डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम ने 20 हजार रुपये पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed