फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akhilesh Yadav in Varanasi said BJP sponsored Gyanvapi survey case after meeting with jailed samajwadi party workers

वाराणसी में अखिलेश यादव बोले: भाजपा प्रायोजित है ज्ञानवापी का मुद्दा, जेल में बंद सपा कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

Mon, 09 May 2022 04:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 09 May 2022 04:03 PM IST
सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव सोमवार को वाराणसी पहुंचे। ईवीएम प्रकरण में  जिला जेल में बंद सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मीडिया से बात करते हुए योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav  in Varanasi said BJP sponsored Gyanvapi survey case after meeting with jailed samajwadi party workers
वाराणसी जिला जेल के बाहर अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विधानसभा में नेता विरोधी दल अखिलेश यादव ने वाराणसी में ज्ञानवापी मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी का मुद्दा भाजपा द्वारा प्रायोजित है। जो लोग इस मामले से जुड़े हैं उन्हें भाजपा ने ही स्पॉन्सर किया है। अखिलेश यादव वाराणसी जिला जेल के बाहर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

विज्ञापन


ईवीएम प्रकरण में जेल में बंद 30 से ज्यादा सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। एयरपोर्ट रवाना होने से पूर्व मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महंगाई, नौकरी, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार पर हमला बोला। सरकार और पुलिस पर जाति व धर्म देखकर काम करने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं को किया जा रहा परेशान

ज्ञानवापी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि इसके पीछे जो लोग भी हैं उन्हें भाजपा ने स्पॉन्सर किया है। कहा कि समाजवादी पार्टी लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में जुटी है। ईवीएम मामले में प्रशासन से हुई चूक को चुनाव आयोग ने भी माना। इसके बाद भी 600 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके नाम पर सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्हें परेशान किया जा रहा है।  हमारे कई कार्यकर्ताओं की ईद जेल में मनी।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

यूपी पुलिस कहानी बनाने में बहुत आगे

प्रदेश में पुलिस बेलगाम हो गई है। कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है उत्तर प्रदेश की पुलिस कहानी बनाने में बहुत आगे है। क्या ललितपुर की घटना कोई भूल सकता है। जिस बेटी के साथ चार चार लोगों ने घटना की उसे पुलिस ढूंढ नहीं पाई और पुलिस से न्याय मांगा तो पुलिस ने ही उससे दुष्कर्म कर दिया। इससे पहले वाराणसी एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव ने ज्ञानवापी मुद्दे को लेकर कहा था कि भाजपा नहीं चाहती की समाज में शांति रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed