फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akasa flight to Mumbai spoiled, passengers took another plane in the evening

Varanasi News: अकासा की मुंबई की फ्लाइट खराब, दूसरे विमान से शाम काे गए यात्री

Sat, 07 Sep 2024 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 04:30 AM IST
विज्ञापन
Akasa flight to Mumbai spoiled, passengers took another plane in the evening
यात्रियों का हंगामा, तकनीकी खराबी के चलते एप्रन पर किया गया ग्राउंड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाबतपुर। अकासा की मुंबई की फ्लाइट में शुक्रवार की सुबह तकनीकी खराब के चलते यात्रियों को शाम की दूसरी फ्लाइट से भेजा गया। शाम के फ्लाइट में बुकिंग वाले यात्रियों को नहीं जाने दिया गया। रात तक विमान को दुरुस्त नहीं किया जा सका। एयरपोर्ट कर्मियों ने एप्रन पर ही विमान को ग्राउंड किया। एयरलाइंस काउंटर पर यात्रियों ने जमकर हंगामा किया।
बेंगलुरु से लगभग 167 यात्रियों को लेकर अकासा का विमान क्यूपी 1421 सुबह 9:15 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचा। इसे ही क्यूपी 1492 बनकर सुबह 9.50 बजे बाबतपुर से उड़ान भरकर दोपहर 12.15 बजे मुंबई पहुंचना था। मुंबई जाने वाले लगभग 169 यात्रियों को बोर्डिंग पास जारी करते हुए विमान में बैठाया गया। इस बीच पायलट को विमान के इंजन में तकनीकी खराबी की जानकारी हुई तो एटीसी को सूचना दी। विमान से सभी यात्रियों को उतारते हुए टर्मिनल भवन में बैठाया गया। तकनीकी टीम ने विमान के इंजन में आई खराबी को दूर करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस पर विमान को एप्रन पर ग्राउंड कर दिया गया।
विज्ञापन

सुबह मुंबई जाने वाले यात्रियों को शाम 4:30 बजे दूसरे विमान से मुंबई भेजा गया। शाम वाले विमान यात्रियों को रोक दिया गया। विमान के ठीक किए जाने के बाद ही शाम वाले यात्रियों को भेजा जाएगा। विमान के खराब पार्ट को दूसरे विमान से मंगवाया गया है। यह जानकारी मिलते ही यात्रियों ने भी एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग में हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणपति पूजा में शामिल होने वाले यात्रियों में निराशा
मुंबई जाने वाले यात्री प्रिंस पांडेय ने बताया कि रात लगभग 8 बजे गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना के लिए गणपति पूजा में शामिल होने मुंबई जा रहा हूं, लेकिन विमान ने पूरा प्लान फेल कर दिया। यात्री शिवराज यादव ने बताया की महाराष्ट्र के सबसे बड़े त्योहार भगवान गणपति पूजा में शामिल होने जा रहा था। विमान के चलते देरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed