फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akansha Dubey Case varanasi Police interrogated Samar Singh for seven hours

Akansha Dubey Case: समर सिंह से पुलिस ने की सात घंटे तक पूछताछ, आकांक्षा दुबे के बारे में कहीं ये बातें

Sun, 09 Apr 2023 12:50 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 09 Apr 2023 12:50 AM IST
सार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में आरोपी समर सिंह को अदालत में पेश करने से पहले पुलिस ने उससे पूछताछ की। 

विज्ञापन
Akansha Dubey Case varanasi Police interrogated Samar Singh for seven hours
अदालत में समर सिंह को पेश किया गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी समर सिंह से शनिवार को लगभग सात घंटे की पूछताछ की गई। इसके बाद ही उसे रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया। पुलिस लाइन में हुई पूछताछ में समर सिंह ने वही बातें दोहराईं, जो उसने गाजियाबाद में प्रारंभिक पूछताछ में बताई थीं।

विज्ञापन


उसने कहा कि उसकी और आकांक्षा की इधर कोई खास बात नहीं होती थी। सिर्फ कामकाज के सिलसिले में ही बातचीत होती थी। समर सिंह ने कहा कि जब दोनों के संबंध अच्छे थे तो आकांक्षा के कहने पर वह उनके लिए चार पहिया वाहन खरीदने और मुंबई में फ्लैट खरीदने से लेकर हर जगह मदद ही किया।
विज्ञापन


आकांक्षा दुबे की आत्महत्या से उसका कोई लेनादेना नहीं है और उसे गलत फंसाया गया है। पुलिस से उसने यह भी कहा कि सुनियोजित तरीके से उसका भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। उसे अदालत पर भरोसा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: समर सिंह को 14 दिन के लिए जेल भेजा गया, क्या सुलझेगी आकांक्षा दुबे मौत मामले की गुत्थी

आकांक्षा के प्रशंसकों ने समर सिंह पर किया हमले का प्रयास

Akansha Dubey Case varanasi Police interrogated Samar Singh for seven hours
कोर्ट में पेशी के बाद समर सिंह (सफेद गमछे में) को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी समर सिंह शनिवार शाम भारी गहमागहमी के बीच अदालत में पेश किया गया। समर सिंह की पेशी की सूचना पर आकांक्षा दुबे के समर्थक अच्छी-खासी संख्या में कचहरी परिसर में पहुंच गए थे। इसके मद्देनजर कचहरी परिसर में भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान भी तैनात किए गए थे।

Akansha Dubey Case varanasi Police interrogated Samar Singh for seven hours
पूछताछ के दौरान... - फोटो : अमर उजाला

समर को देखते ही आकांक्षा दुबे के प्रशंसकों ने जबरदस्त हूटिंग की और उस पर हमले का प्रयास भी किया। हालांकि भारी संख्या में पुलिस बल तैनात होने के कारण समर पर हमला करने में किसी को भी सफलता नहीं मिली। पुलिस अपने सुरक्षित घेरे में समर सिंह की पेशी के बाद उसे वाहन में बैठाई और फिर जिला जेल ले गई। इस बीच पत्रकारों ने आकांक्षा दुबे की मौत के संबंध में समर से सवाल पूछे, लेकिन वह सिर झुकाए हुए चुप्पी साधे रहा।

पुलिस कस्टडी रिमांड में सुलझेगी आत्महत्या की गुत्थी

Akansha Dubey Case varanasi Police interrogated Samar Singh for seven hours
समर सिंह की अदालत में पेशी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार आकांक्षा दुबे की आत्महत्या की गुत्थी तभी सुलझेगी, जब आरोपी समर सिंह से विस्तार से पूछताछ की जाएगी। 10 अप्रैल को प्रभावी तरीके से दलीलें प्रस्तुत कर अदालत से समर को 72 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने का अनुरोध किया जाएगा। अब तक की पूछताछ में समर से कोई ठोस जानकारी हाथ नहीं लगी है। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने के साथ ही उसका डेटा भी रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है।

गाजियाबाद में रोया और गिड़गिड़ाया था समर सिंह

Akansha Dubey Case varanasi Police interrogated Samar Singh for seven hours
भोजपुरी गायक समर सिंह - फोटो : अमर उजाला

फिल्म शूटिंग के लिए वाराणसी आईं अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की आत्महत्या के मामले में समर सिंह व उसका दोस्त संजय सिंह नामजद है। समर 10 दिन से पुलिस से आंख मिचौली खेल रहा था, लेकिन गुरुवार देर रात वह पुलिस के चंगुल में फंस गया। वह गाजियाबाद में अपने जिस परिचित के फ्लैट में ठहरने के लिए पहुंचा था, वहां वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस को देखकर सन्न रह गया।

पुलिस ने गिरफ्तारी की बात कही तो वह रोने लगा। उसने पुलिस से गुहार लगाई और कहा कि आकांक्षा दुबे ने न कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा था। ना आत्महत्या से पहले उस पर कोई आरोप लगाया, फिर भला उसे कसूरवार क्यों ठहराया जा रहा है? इसलिए उसे छोड़ दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed