फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akanksha Dubey: Whether Samar Singh will get bail or not, hearing will be held today, was arrested from Ghazia

Akanksha Dubey: समर सिंह की जमानत अर्जी पर जिला जज की अदालत में सुनवाई पूरी, शाम तक आ सकता है आदेश

Fri, 19 May 2023 04:11 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 19 May 2023 04:11 PM IST
सार

भोजपुरी गायक समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर आज वाराणसी जिला अदालत में सुनवाई पूरी हो गई है। मामले पर शाम तक आदेश आ सकता है। भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह को 6 अप्रैल की देर रात गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
Akanksha Dubey: Whether Samar Singh will get bail or not, hearing will be held today, was arrested from Ghazia
समर सिंह, आकांक्षा दुबे - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वाराणसी की जिला जेल में बंद गायक समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर आज सुनवाई हुई। जिस पर शाम तक आदेश आने के आसार हैं। बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में सुनवाई के दौरान वादिनी के अधिवक्ता ने आपत्ति दाखिल करने के लिए समय की मांग की। जिस पर अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 19 मई यानि आज की तय कर दी थी। 
विज्ञापन

 

Akanksha Dubey: Whether Samar Singh will get bail or not, hearing will be held today, was arrested from Ghazia
आकांक्षा दुबे और समर सिंह - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे बीते 26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में मृत मिली थीं। आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह को 6 अप्रैल की देर रात गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था। 8 अप्रैल को उसे न्यायिक अभिरक्षा में वाराणसी की जिला जेल में भेजा गया था।

समर सिंह का दोस्त भी जेल में बंद

इसी मामले में समर सिंह के दोस्त संजय सिंह को 12 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया था। 26 अप्रैल को समर सिंह की ओर से जमानत के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया गया था।
ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे को न्याय दिलाने के लिए आगे आया किन्नर समाज, समर सिंह को सख्त सजा देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

Akanksha Dubey: Whether Samar Singh will get bail or not, hearing will be held today, was arrested from Ghazia
आकांक्षा दुबे-समर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अदालत ने समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए 6 मई की तिथि नियत की थी। इसके बाद सुनवाई की अगली तिथि 9 मई नियत की गई थी। मगर, सिविल कोर्ट के स्थानांतरण के विरोध में अधिवक्ता हड़ताल पर थे। इसलिए समर सिंह के जमानत प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने अगली डेट 17 मई नियत कर दी थी। अब समर सिंह को जमानत मिलेगी या नहीं यह आज तय हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed