फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Akanksha Dubey Samar Singh should be hanged madhu dubey pleads with CM Yogi

Akanksha Dubey: समर सिंह को फांसी हो, आकांक्षा की मां की CM योगी से गुहार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर फिर से सवाल

Fri, 07 Apr 2023 03:35 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 07 Apr 2023 03:35 PM IST
सार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे प्रकरण में भोजपुरी गायक समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आकांक्षा की मां ने समर सिंह को फांसी देने की मांग की है। एक बार फिर से उन्होंने समर और संजय सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 

विज्ञापन
Akanksha Dubey Samar Singh should be hanged madhu dubey pleads with CM Yogi
आकांक्षा दुबे की मां - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत मामले में एक बड़ा मोड़ आ गया। प्रकरण में आरोपी भोजपुरी गायक समर सिंह को वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस ने शुक्रवार को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। समर और आकांक्षा कुछ माह पहले तक लिव इन रिलेशन में थे। आकांक्षा दुबे की मां ने अपनी बेटी की मौत का जिम्मेदार समर सिंह और उसके सहयोगी को ठहराया है।

विज्ञापन


समर सिंह की गिरफ्तारी से भोजपुरी अभिनेत्री की मां को न्याय की आस जगी है। भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के बरदहां गांव स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ  का आभार जताया और कहा कि जैसे समर सिंह गिरफ्तारी हुई है, वैसे ही उसे सजा भी मिले। इसके साथ ही उन्होंने आकांक्षा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी लीपापोती कर तथ्य छुपाने का आरोप भी लगाया।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

फूट-फूट कर रोईं आकांक्षा की मां

आकांक्षा की मां मधु दुबे ने सीएम योगी से समर सिंह को फांसी की सजा देने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि मैं योगी सरकार से यही चाहती हूं कि मेरी बेटी को न्याय दिलाएं। समर सिंह और संजय सिंह को फांसी की सजा होनी चाहिए। मेरी बेटी आकांक्षा आत्महत्या नहीं कर सकती।

ये भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे केस में आरोपी समर सिंह को पुलिस ने ढूंढ निकाला, मिल सकते हैं इन अनसुलझे सवालों के जवाब

Akanksha Dubey Samar Singh should be hanged madhu dubey pleads with CM Yogi
हवालात में बंद समर सिंह - फोटो : अमर उजाला

समर और संजय सिंह ने मिलकर उसे मारा है। रोते-बिलखते मधु दुबे ने कहा कि आकांक्षा अक्सर बताती थी कि समर उसे प्रताड़ित करता है। किसी के साथ काम नहीं करने देता था। कहता था कि खाली मेरे साथ काम करो। इतना कहकर वो फूट-फूट कर रोने लगीं। 

आकांक्षा के रुपये हड़प लेता था समर सिंह

Akanksha Dubey Samar Singh should be hanged madhu dubey pleads with CM Yogi
समर सिंह को मेडिकल के लिए ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में भोजपुरी गायक समर सिंह और उसके सहयोगी संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सारनाथ थाने में सोमवार को मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मुकदमा मुंबई से आईं आकांक्षा की मां मधु दुबे की तहरीर के आधार पर लिखा गया था। शुक्रवार को  आकांक्षा की मां ने कहा कि संजय सिंह जो कि एक इंटरप्राइजेज कंपनी चलाता है। वह समर सिंह का दूर का रिश्तेदार और मुंहबोला भाई है।

उन्होंने कहा कि समर सिंह और संजय सिंह मिलकर उनकी बेटी को तीन साल से प्रताड़ित करते थे। समर सिंह उनकी बेटी को किसी दूसरे के साथ काम नहीं करने देता था। पैसे हड़प लेता था। बताया कि 21 मार्च को समर सिंह के सहयोगी संजय सिंह ने उनकी बेटी को गायब कराने की धमकी दी थी। आकांक्षा ने फोन कर बताया कि संजय सिंह ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। आरोप लगाया कि आकांक्षा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी लीपापोती कर तथ्य छुपाने का प्रयास किया गया है। उसकी हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की जी रही है।  

कौन है संजय सिंह

दूसरी तरफ समर सिंह के चाचा रणभीर सिंह ने यह खुलासा किया है कि संजय सिंह नाम का शख्स उनके पूरे खानदान में कोई नहीं है। संजय सिंह के साथ समर सिंह काम करते थे, इसलिए कई बार वीडियो में उनको देखा गया है। 

आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल क्यों 

Akanksha Dubey Samar Singh should be hanged madhu dubey pleads with CM Yogi
आकांक्षा दुबे - फोटो : social media

आकांक्षा दुबे की मौत के बाद डॉक्टरों ने जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट जारी की थी उसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं बताया गया था। कहा गया था कि ये पूरी तरह से आत्महत्या लग रहा है। मगर, आकांक्षा के परिवार व वकील ने इस रिपोर्ट पर बड़े सवाल उठाए हैं। आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर उनकी मां मधु दुबे के अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस से सवाल पूछे हैं। आकांक्षा दुबे को जिस बार में पार्टी दी गई थी, वहां टेबल एक दंपती के द्वारा रिजर्व कराई गई थी। पार्टी का 11 हजार रुपये बिल हुआ था।

पुलिस ने बताया कि आकांक्षा दुबे पार्टी में शराब पी हुई थीं। लेकिन, उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके पेट में खाना और तरल पदार्थ नहीं पाया गया।  आकांक्षा के पेट में शराब भी नहीं पाई गई। 20 एमएल का कोई भूरे रंग का तरल पदार्थ पेट में पाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी कलाई पर चोट का निशान बताया गया है। अधिवक्ता ने कहा कि आकांक्षा के पेट में पाया गया 20 एमएल का भूरे रंग का तरल पदार्थ क्या था? इन्हीं सब सवालों के लेकर आकांक्षा दुबे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर संदेह जताया जा रहा है।

Akanksha Dubey Samar Singh should be hanged madhu dubey pleads with CM Yogi postmortem report
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed