{"_id":"5dd8f86a8ebc3e55003c1f92","slug":"akal-takht-express-stood-for-40-minutes-due-to-engine-malfunction","type":"story","status":"publish","title_hn":" इंजन में खराबी आने से 40 मिनट खड़ी रही अकालतख्त एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजन में खराबी आने से 40 मिनट खड़ी रही अकालतख्त एक्सप्रेस
Sat, 23 Nov 2019 02:44 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 23 Nov 2019 02:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर के बदलापुर क्षेत्र के जफराबाद-सुल्तानपुर रेलप्रखंड के रेलवे क्रासिंग 23सी भलुआहीं के पास शुक्रवार की रात अकालतख्त एक्सप्रेस के इंजन में खराबी आने के कारण 40 मिनट ट्रेन खड़ी। इस दौरान जहां यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, वहीं बदलापुर-प्रयागराज मार्ग पर सड़क यातायात भी बंद रहा है।
विज्ञापन
सुल्तानपुर से वाराणसी जा रही अकाल तख्त एक्सप्रेस जैसे ही उक्त रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचने वाली थी। वैसे ही इंजन में तकनीकी खराबी आने के चलते खड़ी हो गयी। ट्रेन के डिब्बे रेलवे क्रासिंग पर आने के चलते सड़क यातायात बंद हो गया। 40 मिनट बाद चालक इंजन को किसी तरह ठीक करने के बाद 12.30 बजे लेकर रवाना हुआ। तेज लगन के चलते वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन