फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ajita shrivastav talk about kajri songs

कजरी स्त्रियों के जीवन में रंग भरने वाला सबसे प्रिय ऋतु गीत

Tue, 25 Jul 2017 04:41 PM IST
amarujala.com,written by अनूप ओझा
amarujala.com,written by अनूप ओझा Updated Tue, 25 Jul 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
ajita shrivastav talk about kajri songs
मशहूर लोक गायिका अजिता श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
लोक संगीत में दो तरह के ऋतु गीत पाए जाते हैं। फागुन में फाग (होरी) और सावन में कजरी। होरी पुरुष प्रधान गीत है तो कजरी स्त्रियों के कंठ का शृंगार। इन दोनों ही ऋतुओं का मानव जीवन पर कितना गहरा और गाढ़ा प्रभाव है, वह सावन और फागुन में गाए जाने वाले गीतों से परिलक्षित होता है।
विज्ञापन


भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां जब शहनाई पर कजरी की धुन बजाते थे, तो संगीत के लोक में शास्त्र निखर जाता था। कजरी की धुनों पर जब वो दमकशी लगाते थे, तब उनकी शहनाई के सुरों की गजब की कसक होती थी। यह कहना है मशहूर लोक गायिका अजिता श्रीवास्तव का...। 
विज्ञापन



कारे बादरों के शोर, झूमते पवन की पुरवाई कजरी की उपज है। हर लोक में कजरी रची और गाई गई। विरह, प्रेम, मिलन और मनुहार को सुरों के जरिए व्यक्त करने के लिए कजरी कब से कंठ में समाई, यह बताना तो थोड़ा कठिन है लेकिन इसके प्रसंग महाभारत काल से ही मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 गायिका अजिता श्रीवास्तव   कजरी का नाम आते ही खुशी से झूम जाती हैं। वह कजरी की उत्पत्ति महाभारत काल से बताती हैं। उनके अनुसार आठवीं संतान की रक्षा के लिए वसुदेव भादों की अंधेरी रात में नंद के घर कृष्ण को पहुंचाकर जब नंदजा को ले आए थे और कंस ने जब नंदजा को पटकने की कोशिश की तब वह उसके हाथ से छूटकर विंध्याचल में जा गिरी थी। वही नंदजा विंध्याचली देवी के नाम से पूजी जाती हैं। 

इनका एक नाम कज्जला भी है। इसी से कजरी की उत्पत्ति मानी जाती है। भादों कृष्ण पक्ष की द्वितीया को मिर्जापुर, बनारस में कज्जला देवी (विंध्यवासिनी) का जन्मोत्सव कजरी उत्सव के रूप में मनाया जाता है। उस रात रतजगा होता है। 80-90 के दशक तक रतजगा की रात मुहल्ले सजते थे।

चौराहों पर आमने-सामने कजरी होती थी। जवाबी कजरी, दंगली कजरी देखने, सुनने के लिए काशी नरेश बग्घी पर सवार हो कर निकलते थे। रात भर कजरी होती थी। वह बताती हैं कि लोक गीतों में कजरी ही ऐसी विधा है जिसमें अनेक धुनें पाई जाती हैं। 

ककहरा, शायरी कजरी, ढुनमुनिया कजरी, चौलरिया कजरी, बारहमासा, चौमासा जैसे कजरी के प्रकार लोक मानस में मशहूर रहे हैं। वह शायरी कजरी गाती हैं- नाजुक दिल हुआ दीवाना मेरो बारे बलमू...। अजिता के अनुसार तब अखाड़ों से कई ऊर्दू शायर जुड़े होते थे, जो शृंगार प्रधान कजरी रचते थे। वह ढुनमुनिया कजरी का मुखड़ा सुनाती हैं- मोरे हरी के लाल...। इसी तरह धुनदार कजरी में कई धुनें एक साथ गाई जाती थीं लेकिन अब यह चलन बहुत कम हो गया है।

 बारहमासा की कजरी बंदिश वह गुनगुनाती हैं- गोरिया कहे बलम हमरा के उंची अंटरिया चाही ना...। चढ़त आषाढ़ खेती बरिया चाही/हर हेंगा बरिअरिया चाही/ सावन ना रे भैया सावन ना हो, सावन झूले बदे के झूला कदम की डरिया चाही ना...।


इसी तरह सावन की फुहारों में भींगते हुए गाई जाने वाली कजरी की बानगी देखिए- हरे रामा सावन की आइल बहार बदरिया घिर घिर आइल ना...। आइ गइले सावन के महिनवा हो पियवा मोर पलटनिया...। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed