अजीत हत्याकांडः कुंटू और अखंड को लखनऊ ले जाएगी पुलिस, जेल में तामील कराया वारंट बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड के मुख्य गवाह अजीत सिंह की हत्या के आरोपी प्रदेश के टॉप टेन अपराधियों में शामिल ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह और अखंड प्रताप सिंह को पूछताछ के लिए लखनऊ ले जाया जाएगा। इसके लिए लखनऊ पुलिस ने आजमगढ़ जेल में बंद दोनों अपराधियों को ले जाने के लिए वारंट बी मंडलीय कारागार में तामील करा दिया है। जेल प्रशासन ने इस संबंध में स्थानीय कोर्ट से अनुमति मांगी है।
लखनऊ के अजीत सिंह हत्याकांड में पूछताछ के लिए जिला जेल में बंद दो शातिर अपराधी सीपू हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुंटू सिंह व वाराणसी के ट्रासंपोर्टर हत्याकांड के मुख्य आरोपी अखंड प्रताप सिंह को रिमांड पर लेने के लिए लखनऊ पुलिस ने वहां की कोर्ट से वारंट बी लिया था।
इसे दो दिन पहले मंडलीय कारागार में तामील करा दिया गया है। जेल प्रशासन की ओर से दोनों को लखनऊ भेजने के लिए स्थानीय कोर्ट से अनुमति मांगी गई है। मंडलीय कारागार के जेलर श्रीधर यादव ने बताया कि लखनऊ पुलिस ने वारंट बी तामील कराया है। इस संबंध में स्थानीय कोर्ट से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद दोनों को लखनऊ पुलिस को सौंप दिया जाएगा।
अजीत हत्याकांड में चार्जशीट तैयार करने के लिए लखनऊ पुलिस ने वारंट बी हासिल कर उसे मंडलीय जेल में तामील कराया है। दोनों आरोपी यहां की जेल में हैं और अन्य मुकदमों में भी आरोपी हैं। इसलिए स्थानीय कोर्ट से अनुमति मांगी गई है। अनुमति के बाद लखनऊ पुलिस उन्हें ले जाएगी। -सिद्धार्थ, एसपी ग्रामीण, आजमगढ़।