फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ajay rai remand extended, hearing in jan 4

अजय राय की रिमांड बढ़ी, अब चार जनवरी को सुनवाई

Wed, 23 Dec 2015 01:36 AM IST
विधि संवाददाता वाराणसी।
विधि संवाददाता वाराणसी। Updated Wed, 23 Dec 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
Ajay rai remand extended, hearing in jan 4
पांच अक्तूबर को अन्याय प्रतिकार यात्रा के दौरान गोदौलिया में हुए बवाल के मामले में रासुका में फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में बंद कांग्रेस विधायक मंगलवार को एसीजेएम षष्टम अंकुर शर्मा की कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने विधायक की रिमांड अवधि बढ़ाते हुए पेशी की अगली तिथि चार जनवरी नियत की। इसके साथ ही विधायक को वापस फतेहगढ़ कारागार भेज दिया गया। इस दौरान कचहरी में चप्पे-चप्पे पर खासी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली।
विज्ञापन

विधायक अजय राय के कचहरी पहुंचते ही पिंडरा क्षेत्र के नवनिर्वाचित प्रधानों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। विधायक ने कहा कि मोदी और मुलायम ने मिलीभगत कर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाया और फिर रासुका लगवाया। यह इस बात का प्रमाण है कि दोनों नेता अपने खिलाफ खड़े होने वालों और उनके झूठ की पोल खोलने वालों को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। दोनों नेता जुगलबंदी कर देश और प्रदेश में भय का माहौल खड़ा करना चाहते हैं। जिसे किसी भी सूरत में कांग्रेस के कार्यकर्ता सफल नहीं होने देंगे। कहा कि कार्यकर्ता शांति और संयम का परिचय देते हुए प्रदेश और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों की जानकारी आमजन को दें। विधायक ने पेशी के दौरान मौजूद प्रत्येक कार्यकर्ता और आमजन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वे विचलित होने वालों में से नहीं है। न्यायालय के ऊपर उन्हें पूरा विश्वास है और वे अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने से पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed