फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ajay Rai became Provincial President of UP Congress said Will honestly fulfill responsibility

अजय राय बने कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष: पूर्व विधायक बोले- जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाएंगे

Sat, 01 Oct 2022 09:45 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 01 Oct 2022 09:45 PM IST
सार

वाराणसी के पिंडरा विधानसभा से पांच बार विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके कांग्रेस नेता अजय राय को पार्टी ने प्रदेश का प्रांतीय अध्यक्ष बनाया है। 

विज्ञापन
Ajay Rai became Provincial President of UP Congress said Will honestly fulfill responsibility
वाराणसी जिले के कांग्रेस नेताओं ने अजय राय को दी बधाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व विधायक और वरिष्ठ नेता अजय राय को पार्टी ने प्रदेश का प्रांतीय अध्यक्ष बनाया है। इस पर अजय राय ने कहा कि नेतृत्व से जो जिम्मेदारी मिली है उसे ईमानदारी से निभाएंगे। सभी कार्यकर्ताओं और जनता के स्नेह का नतीजा है कि पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है।

विज्ञापन


शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल और महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने लहुराबीर स्थित अजय राय के आवास पर पहुंचकर उन्हें बधाई दी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पिंडरा विधानसभा से पांच बार विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री रह चुके कांग्रेस नेता अजय राय के कंधों पर पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। 
विज्ञापन


निश्चित रूप से आगामी नगर निकाय व लोकसभा के चुनाव में बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा। बता दें कि शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व सांसद केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी किया है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी बृजलाल खाबरी को दी है। इनके अलावा छह प्रांतीय अध्यक्ष बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed