{"_id":"022f75535fd2baf7ca0f77355d8f247b","slug":"ajay-on-roy-muradabad-wrong-it-will-from-cm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय राय पर रासुका गलत, सीएम से करेंगे बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजय राय पर रासुका गलत, सीएम से करेंगे बात
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 21 Oct 2015 02:26 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि अन्याय प्रतिकार यात्रा के दौरान संतों पर लाठीचार्ज और विधायक अजय राय पर रासुका लगाना गलत है। इस बारे में जल्द ही वह प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलकर बात करेंगे।
विज्ञापन
मंगलवार को सर्किट हाउस में मीडिया से हुई बातचीत में कलराज ने कहा कि मूर्ति विसर्जन के मुद्दे पर प्रशासन को मिल बैठकर हल निकालना चाहिए। इस प्रकार से लाठीचार्ज करना और अनावश्यक रूप से निर्दोष लोगों पर मुकदमे लादना ठीक नहीं है। प्रदेश सरकार से मुकदमा हटाने के लिए बात करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने साहित्यकारों के सम्मान लौटने के सवाल पर कहा कि सम्मान का असम्मान नहीं करना चाहिए। साहित्यकार काशीनाथ सिंह की किताबें पढ़ी हैं। उनसे आग्रह करता हूं कि सम्मान वापस न करें। एक नियोजित अभियान के तहत सम्मान वापस लौटाया जा रहा है। कुछ विशिष्ट विचारधारा वाले लोगों को केंद्र की मोदी सरकार पसंद नहीं है।
विज्ञापन
यह सब उन्हीं लोगों की ओर से कराया जा रहा है। अरहर दाल की बढ़ती कीमतों के सवाल पर कहा कि केंद्र सरकार ने दाल का आयात कराके राज्य सरकारों को उपलब्ध कराया है। वितरण का अधिकार राज्य सरकार का है। प्रशासनिक व्यवस्था ठीक ढंग से नहीं होने के कारण जमाखोरी पर लगाम नहीं लग पा रही है, इसके चलते दाम बढ़े हैं। बीफ विवाद पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार चुनाव से ध्यान हटाने के लिए यह मुद्दा उछाला गया है। मेरी नजर में यह कोई मुद्दा नहीं है।