मतदान में अजगरा अव्वल, कैंट फिसड्डी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे पहले 2012 के विधानसभा चुनाव में 57.35 फीसदी मतदान हुआ था, जो उस समय तक का सर्वाधिक था। जबकि, 2014 के लोकसभा चुनाव में 58.26 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे। इस बार सर्वाधिक वोटिंग अजगरा विधानसभा क्षेत्र में हुई। यहां रिकॉर्डतोड़ 68.16 प्रतिशत मतदान हुआ। शिवपुर विधानसभा क्षेत्रों में जमकर वोट बरसे। यहां 67.78 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम 58.29 फीसदी मतदान कैंट विधानसभा क्षेत्र में हुआ। आठों सीटों पर 127 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। 11 मार्च को मतगणना होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम योगेश्वर राम मिश्रा ने बताया कि वाराणसी में इस बार अब तक सर्वाधिक मतदान हुआ है।