फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   airport

मार्च में तैयार हो जाएगा बाबतपुर एयरपोर्ट का नया एटीसी भवन

Tue, 08 Oct 2019 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
airport
बाबतपुर। लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के क्रम में अत्याधुनिक एटीसी भवन का निर्माण मार्च तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद पुराने टर्मिनल भवन में संचालित एटीसी, टॉवर, एरिया, सीएनएस, फाइनेंस विभाग और मौसम विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यालय यहां स्थानांतरित हो जाएंगे।
विज्ञापन

बाबतपुर एयरपोर्ट का विस्तार किया जाएगा और रनवे का आकार बढ़ाया जाएगा। इसके लिए पुराने टर्मिनल भवन को तोड़ा जाएगा। इसी को ध्यान में रखकर एयरपोर्ट पर नए एटीसी भवन का निर्माण कार्य 1,886.88 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है। इसके लिए अप्रैल 2017 में टेंडर जारी हुआ था। नए एटीसी भवन में सभी प्रकार के अत्याधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। ताकि भविष्य में आईएलएस और अन्य उपकरण अपग्रेड किए जाएं तो समस्या न होने पाए। एयरपोर्ट के अधिकारियोें ने बताया कि पुराना टर्मिनल भवन तोड़े जाने के बाद विमानों की पार्किगिं के लिए काफी जगह मिल जाएगी। मौजूदा समय में एक साथ 12 विमान ही खड़े हो पाते हैं। इसके अलावा अत्याधुनिक उपकरणों की मदद से वाराणसी हवाई क्षेत्र की गतिविधियों पर बेहतर तरीके से नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed