फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   airport

देहरादून के लिए शुरू हुई एयर इंडिया की सीधी विमान सेवा

Sun, 29 Sep 2019 02:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
airport
बाबतपुर। धार्मिक नगरी काशी से देहरादून के लिए शनिवार से सीधी विमान सेवा शुरू हो गई। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर विमान पहुंचते ही वाटर कैनन से सैल्यूट दिया गया।
विज्ञापन

एयर इंडिया के विमान एआई 689 ने देहरादून से 2:00 बजे उड़ान भरी और 3:25 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा। विमान में 114 यात्री सवार थे। इसी विमान ने एआई 690 बनकर 113 यात्रियों को लेकर 4:20 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से देहरादून के लिए उड़ान भरी। सीधी विमान सेवा शुरू होने से दोनों शहरों के साथ ही आसपास के जिलों में रहने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी। यह विमान सप्ताह में दो दिन बुधवार और शनिवार को संचालित होगा। एयर इंडिया की जनरल मैनेजर उत्तरी जोन दिव्या मोहन और डिप्टी जनरल मैनेजर वंदना शर्मा ने विमान का वाराणसी एयरपोर्ट पर स्वागत किया। एयर इंडिया के स्थानीय स्टेशन मैनेजर आतिफ इदरीस ने बताया कि सीधी विमान सेवा शुरू होने से सैलानियों को लाभ मिलेगा। यात्रियों की अच्छी संख्या मिली है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट से होता है विमानों का संचालन
वाराणसी एयरपोर्ट से दिल्ली के बीच का हवाई मार्ग सबसे अधिक व्यस्त है। दिल्ली-वाराणसी के बीच इस समय 10 विमानों का संचालन किया जा रहा है। इसके बाद सबसे ज्यादा विमान मुंबई के लिए संचालित होते हैं। प्रतिदिन छह विमानों का संचालन हो रहा है। वहीं कोलकाता के लिए पांच, चेन्नई के लिए तीन, हैदराबाद के लिए तीन, बेंगलूरू के लिए दो, अहमदाबाद के लिए दो विमानों का संचालन हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय मार्ग पर बैंकाक, काठमांडू, शारजाह, कोलंबो, मलएशिया आदि के लिये भी विमान संचालित हो रहे हैं। इंडिगो, स्पाइसजेट, विस्तारा, एयर इंडिया के विमान इस रूट पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed