फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   airport

मुंबई से 30 यात्रियों को लेकर वाराणसी पहुंचा एयर इंडिया का विमान

Thu, 10 Sep 2020 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
airport
कोरोना काल में अब धीरे-धीरे विमान यात्रियों की आवाजाही बढ़ रही है। इसके बावजूद मुंबई, हैदराबाद, अहमदाबाद से आने वाले यात्रियों की संख्या कम रह रही है। बुधवार से शुरू हुई एयर इंडिया की मुंबई विमान सेवा में मुंबई से महज 30 यात्री ही वाराणसी के लिए मिले, जबकि वाराणसी से मुंबई जाने वाले यात्रियों की संख्या 162 रही।
विज्ञापन

लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से मुंबई एयरपोर्ट के लिए एयर इंडिया की सीधी विमान सेवा शुरू हो गई। मुंबई से एयर इंडिया का विमान एआई 695 दोपहर 12.25 बजे एयरपोर्ट पहुंचा। इस दौरान आए 30 यात्रियों की कोविड प्रोटोकॉल के तहत जांच की गई। फिर यही विमान एयरपोर्ट से 162 यात्रियों को लेकर अपराह्न 3:35 बजे मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा। वाराणसी-मुंबई के लिए एयर इंडिया का कोरोना काल में यह पहली विमान सेवा है। इसके अलावा नई दिल्ली के लिए एयर इंडिया विमान सेवा संचालित कर रहा है। एयरपोर्ट से इंडिगो, स्पाइस जेट, विस्तारा और एयर इंडिया की विमान सेवाएं संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed