{"_id":"97168a8342fbb0fe057044895046c418","slug":"aircraft-helycopter-models-show-in-tecnex-iit-bhu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक्नेक्स में युवाओं की कल्पनाओं ने भरी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेक्नेक्स में युवाओं की कल्पनाओं ने भरी उड़ान
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Updated Sat, 28 Feb 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के 76वें टेक्नो-मैनेजमेंट फेस्ट ‘टेक्नेक्स-2015’ में युवाओं की कल्पना ने खूब ऊंची उड़ान भरी। संकट मोचन मंदिर के महंत स्व. प्रो. वीरभद्र मिश्र की याद में शुक्रवार को एयर शो और रोबो वार के साथ इस फेस्ट का आगाज हुआ। आईआईटी जिमखाना में फाइटर प्लेन और जेट विमानों ने उड़ान भरी तो लोग युवा वैज्ञानिकों की प्रतिभा के कायल हो गए। इसमें देश भर से आए तकनीकी संस्थानों के प्रतिभागियों ने अपने मॉडल से करतब दिखाए।
स्वतंत्रता भवन में टेक्नेक्स का औपचारिक उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जानी मानी पत्रकार सागरिका घोष ने किया। विशिष्ट अतिथि विंग इंडिया के प्रधान प्रबंधक एवं संस्थान के पुरा छात्र राजेश श्रीवास्तव ने तकनीकी व्यवसाय में गतिशीलता पर जोर देने को कहा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण
एयर शो रहा। इसका शुभारंभ संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र, एमएनएनआईटी, इलाहाबाद के निदेशक प्रो. पी चक्रवर्ती ने किया। इसमें एयरो मॉडलिंग टीम ने कैमरे से लैस हैलीकॉप्टर उड़ाया तो खूब तालियां बजीं। इसमें चार हाईस्पीड कैमरे लगे थे, जिसे रिमोट से संचालित किया जा सकता है। रोबो वार, हर्डल मैनिया, मॉडेक्स एवं मंथन में भी सराहनीय प्रस्तुतियां दिखीं। आईआईटी छात्र शुभम
विज्ञापन
गोयल और क्षितिज सिंह ने ‘डायमेंशन-4’ मॉडल से वाहवाही लूटी। इस तकनीकी की मदद से दो छायाचित्र या दो वीडियो को एक ही पर्दे पर एक साथ प्रदर्शित किया गया। वहीं, रात आठ बजे ‘कॉमेडी नाइट’ का आयोजन किया गया, जिसमें कानन गिल ने छात्र-छात्राओं को अपनी कॉमेडी से खूब गुदगुदाया। उद्घाटन के अवसर निदेशक प्रो. राजीव संगल, डीन प्रो. एके मुखर्जी, साइंस एंड टेक्नालाजी काउंसिल के काउसंलर डा. एमजेड खान, एसएनटी काउंसिल के जनरल सेक्रेटरी हिमांशु गंगवार और संयोजक प्रतीक हुंडेकर व नितिन गुप्ता मौजूद रहे।