फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Air service affected due to fogg weather many flights diverted to kolkata from varanasi airport

वाराणसी एयरपोर्ट पर एक बजे तक नहीं उतरा कोई विमान, कई डायवर्ट और कई हवा में चक्कर लगाते रहे

Wed, 08 Jan 2020 01:44 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 08 Jan 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
Air service affected due to fogg weather many flights diverted to kolkata from varanasi airport
बाबतपुर एयरपोर्ट

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर बुधवार को सुबह बारिश होने और मौसम के खराब होने से एयरपोर्ट रनवे पर दृश्यता एकदम से कम हो गई है, जिसके कारण वाराणसी एयरपोर्ट से कई विमानों को डायवर्ट कर दूसरे एयरपोर्ट पर भेजा गया।

विज्ञापन


सुबह में मौसम अचानक बदल गया था, जिसके चलते एयरपोर्ट रनवे पर विजिबिलिटी एकदम कम हो गई थी। इस कारण विमान के उतरने की संभावना नहीं बन पा रही थी। हालांकि दोपहर 1 बजे के बाद से विमान फिर से एयरपोर्ट पर उतरना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


इंडिगो एयरलाइंस के विमान संख्या 6ई713 कोलकाता से उड़ान भरकर वाराणसी आ रहे विमान को डायवर्ट कर वापस कोलकाता भेज दिया गया। इंडिगो की विमान संख्या 6ई897 बैंगलोर से वाराणसी आ रहे विमान को भी डायवर्ट कर कोलकाता एयरपोर्ट भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकॉक से वाराणसी आ रहे इंडिगो के विमान 6ई98स और स्पाइसजेट के विमान संख्या एसजी2985 जयपुर से उड़ान भरकर वाराणसी एयरपोर्ट पर आ रहे विमान को डायवर्ट कर कोलकाता एयरपोर्ट भेज दिया गया। इंडिगो एयरलाइंस विमान संख्या 6ई 906 दिल्ली से उड़ान भरकर वाराणसी आ रहा विमान को डायवर्ट कर रांची एयरपोर्ट भेज दिया गया।

विस्तारा एयरलाइंस के विमान संख्या यूके 631 दिल्ली से उड़ान भरकर वाराणसी एयरपोर्ट पर आ रहे विमान को डाइवर्ट कर खजुराहो एयरपोर्ट भेज दिया गया। इस दौरान कई विमान वाराणसी हवाई क्षेत्र के कई चक्कर भी लगा रहे थे। विमानों के डाइवर्ट होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed