{"_id":"5b6886d14f1c1be2588b55d0","slug":"air-pistol-found-in-school-at-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारसः विद्यालय परिसर में मिली एयर पिस्टल, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारसः विद्यालय परिसर में मिली एयर पिस्टल, मचा हड़कंप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद की एयर पिस्टल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस के भेलूपुर थाना अंतर्गत अस्सी स्थित गोयनका विद्यालय परिसर में बने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के आवास के बगल में कूड़े के ढेर में सोमवार की दोपहर डिब्बे में पिस्टल मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पाकर भेलूपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पिस्टल को कब्जे में ले ली।
पुलिस के अनुसार बरामद असलहा पिस्टल नहीं बल्कि एयर पिस्टल है। गोयनका विद्यालय परिसर में बने आवास में कार्यालय सहायक हरिकेश यादव अपने परिवार के साथ रहते हैं। हरिकेश के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे इसी बीच उनकी नजर कूड़े के ढेर में डिब्बे में रखी पिस्टल पर पड़ी तो उन्होंने जानकारी अपने पिता को दी।
हरिकेश की सूचना पर पुलिस आई और पिस्टल को कब्जे में ले ली। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि वो खराब हो चुकी एयर पिस्टल है। इसका उपयोग पक्षियों को मारने, बंदरों को भगाने और निशानेबाजी सीखने में होता है। भेलूपुर पुलिस पता लगा रही है कि वहां एयर पिस्टल कहां से आई।