{"_id":"5f7ca3631538ea716a63f597","slug":"air-india-three-flight-to-bring-passengers-varanasi-from-gulf-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: खाड़ी देशों से यात्रियों को लाएंगे एयर इंडिया के तीन विमान, शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: खाड़ी देशों से यात्रियों को लाएंगे एयर इंडिया के तीन विमान, शेड्यूल जारी
Tue, 06 Oct 2020 11:58 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया
- फोटो : शटरस्टॉक्स
खाड़ी देशों में फंसे पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों के प्रवासियों को देश लाया जा रहा है, जिसके तहत एयर इंडिया एक्सप्रेस के तीन विमानों से प्रवासियों को लाने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
इस माह के 8, 15 और 22 अक्तूबर को खाड़ी देशों से यात्रियों को लेकर विमान लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। विमानों का शेड्यूल जारी हो गया है। 8 और 22 अक्तूबर को दुबई से एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान दोपहर 12 बजे उड़ान भरेगा और शाम 5.35 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरेगा।
विज्ञापन
इसी तरह 15 अक्तूबर को शारजाह से एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान सुबह 10.30 बजे उड़ान भरकर शाम 4.05 बजे बबतपुर एयरपोर्ट पर उतरेगा। इन विमानों के लिए टिकट की बुकिंग शुरू हो गई है। वाराणसी समेत पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों के बहुत से लोग खाड़ी देशों में नौकरी करते हैं। कोरोना के चलते अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाएं बंद होने से वापसी में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन