फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   air

हवा में सोशल डिस्टेंसिंग, जमीन पर कोविड नियम

Mon, 09 Nov 2020 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
air
वाराणसी। कोरोना से बचाव को लेकर रोडवेज बसों में नियम बना है कि सीट क्षमता के अनुसार ही यात्री बैठेंगे और सफर करेंगे। लेकिन यह नियम रोडवेज बसों में रोज टूट रहे हैं और ठसाठस यात्रियों से भरकर बसें कैंट रोडवेज बस स्टेशन से रवाना हो रही हैं। सोशल डिस्टेंसिंग हवा में और कोविड से बचाव के नियम पूरी तरह धड़ाम हो गए हैं। किसी के चेहरे पर मास्क व गमछा भी नहीं दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

कैंट रोडवेज बस स्टेशन पर रविवार की दोपहर गाजीपुर डिपो की बस जैसे ही पहुंची कि यात्री बैठने के लिए टूट पड़े और देखते ही देखते बस 5 मिनट के अंदर भर गई। कुछ यात्री खिड़कियों से भी अंदर बैठने की जुगत में लग रहे। बसों की सीटें फुल हो गईं तो दर्जनों यात्री खड़े होकर सफर करने को भी तैयार हो गए और बसों में सवार होकर निकल पड़े। इसी तरह बलिया की बसों में यात्रियों की अधिक भीड़ रही। ट्रेनों के नहीं चलने के कारण स्टेशन से यात्रियों का हुजूम कैंट रोडवेज बस स्टेशन पर पहुंच रहा है। बलिया, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ के लिए सबसे अधिक यात्री उमड़ रहे हैं। यही कारण है कि बसों की संख्या भी कम पड़ जा रही है। कोविड नियमों का परिचालक व चालक भी पालन नहीं कर रहे हैं। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी भी यह सब देखते हुए नजर घुमा ले रहे हैं। आरएम एसके राय ने बताया कि परिचालकों को ताकीद किया गया है कि बसों में सोशल डिस्टेंसिंग का हर हाल में पालन हो। जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या बढ़ रही है, उस पर बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed