{"_id":"59baa8274f1c1b26688b49cb","slug":"ahmedabad-blast-terrorist-arrested-from-gaya-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के गया से गिरफ्तार हुआ अहमदाबाद ब्लास्ट का दो संदिग्ध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार के गया से गिरफ्तार हुआ अहमदाबाद ब्लास्ट का दो संदिग्ध
ब्यूरो,अमर उजाला,गया
Updated Thu, 14 Sep 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
मो. अतीक उर्फ तौसिक चार-पांच साल से नाम बदलकर रह रहा था
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईबी इनपुट पर बिहार के गया जिले से पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। दोनों पर अहमदाबाद ब्लास्ट के संदिग्ध होने की आशंका हैं। इनकी निशानदेही पर ही बुधवार की देर रात मो. सरवार नामक व्यक्ति को भी उठाया गया। पुलिस तीनों को अलग-अलग जगहों पर पूछताछ चल रही है।
मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गया संदिग्ध अपना नाम मो. अतीक उर्फ तौसिक और पता डोभी थाना क्षेत्र के करमौनी गांव बता रहा है। सूत्रों का कहना है कि 2008 में हुए अहमदाबाद ब्लास्ट की जांच में जुटी टीम को गया में संदिग्धों के छुपकर रहने की जानकारी मिली थी।
पुलिस ऐसे संदिग्धों पर दो दिनों से कड़ी नजर रख रही थी। बुधवार की दोपहर कथित मो. अतीक व मो. शने खां को शहर के राजेन्द्र आश्रम इलाके से पकड़ा गया। अतीक के पास से उर्दू में लिखे कुछ कागज, डायरी व अन्य सामान मिला है, जिनकी जांच करायी जा रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि किताब में जेहाद से संबंधित बाते लिखी है, जो लाहौर में छपी है। राजेन्द्र आश्रम स्थित एक साइबर कैफे से मो. अतीक कुछ पोस्ट कर रहा था। कैफे मालिक को उसकी गतिविधि संदिग्ध लगी, तो उसने एसएसपी गरिमा मलिक को फोन किया।
इसके बाद पुलिस मो. अतीक और साथ रहे मो. शने खां को पकड़कर थाना ले गई। इस बारे में एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए लोगों का 2008 में हुए अहमदाबाद ब्लास्ट से तार जुडे़ हैं।
गुरुवार को पटना से आई एटीएस की टीम ने पूछताछ की है। गुजरात एटीएस से भी संपर्क किया गया है। वहां से भी पूछताछ की लिए एक टीम गया आ रही है।