फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ahmedabad atique Ahmed was sent by plane from varanasi airport

बाहुबली अतीक अहमद को भेजा गया अहमदाबाद, एयरपोर्ट तक पुलिस को करने पड़े सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Mon, 03 Jun 2019 04:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 03 Jun 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
Ahmedabad atique Ahmed was sent by plane from varanasi airport
पर्व सांसद अतीक अहमद को वाराणसी एयरपोर्ट कड़ी सुरक्षा के बीच लाया गया - फोटो : अमर उजाला

लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से पूर्व सांसद और बाहुबली अतीक अहमद को आज सुबह अहमदाबाद के लिए रवाना कर दिया गया। अतीक अहमद को नैनी जेल प्रयागराज से कड़ी सुरक्षा में एयरपोर्ट लाया गया था।

विज्ञापन


पूर्व सांसद अतीक अहमद को आज वाराणासी एयरपोर्ट पर कड़े सुरक्षा घेरे में लाया गया था, इस दौरान एयरपोर्ट पर सुरक्षा के व्यापक और कड़े प्रबंध थे। अतीक अहमद के साथ पुलिस के अधिकारी भी थे। अतीक को वाराणसी एयरपोर्ट से 9 बजकर 45 मिनट पर अहमदाबाद जाने वाले स्पाइसजेट एयरलाइंस के विमान से भेजा गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अतीक अहमद पर आरोप है कि उसने लखनऊ कारोबारी को अपने गुर्गों से अगवा कराया था। उसके बाद कारोबारी को देवरिया जेल में पीटा गया था। अतीक पर जमीन कारोबारी मोहित अग्रवाल की कई कंपनियों को जबरन अपने लोगों के नाम ट्रांसफर कराने का आरोप है। लोक सभा चुनाव को देखते हुए अतीक अहमद को नैनी जेल भेजा गया था।

23 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने जेल में पिटाई की घटना और अतीक के अपराधिक इतिहास को देखते हुए गुजरात के किसी जेल में भेजने का आदेश दिया था। बाहुबली पूर्व सांसद अतीक को स्थानांतरित किए जाने का आदेश 31 मई को नैनी सेंट्रल जेल पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed