फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Agniveer Rally Youth showed enthusiasm to become Agniveer 1500 candidates passed fire test in five days

Agniveer Rally: अग्निवीर बनने के लिए युवाओं में दिखा जोश, पांच दिन में इतने अभ्यर्थियों ने पास की अग्निपरीक्षा

Sun, 20 Nov 2022 08:52 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 20 Nov 2022 08:52 PM IST
सार

वाराणसी के छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में छह तक अग्निवीर रैली भर्ती चलेगी। पिछले पांच दिनों में तीन जिलों के 23 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने दमखम दिखाया। डेढ़ हजार अभ्यर्थियों ने पहली बाधा पार की। 

विज्ञापन
Agniveer Rally Youth showed enthusiasm to become Agniveer 1500 candidates passed fire test in five days
वाराणसी के छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में अग्निवीर भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अग्निवीर बनने को पूर्वाचंल के युवाओं में जोश बरकरार है। पिछले पांच दिनों में डेढ़ हजार अभ्यर्थियों ने अग्नि परीक्षा पास की। वहीं, गोरखपुर, देवरिया, व सोनभद्र के 23278 अभ्यर्थियों ने भर्ती में अपना दमखम दिखाया। रविवार को छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में 327 अभ्यर्थी सफल हुए। सोमवार को बलिया तहसील और सोनभद्र के राबर्ट्सगंज दुद्धी तहसील की भर्ती होगी। 

विज्ञापन


सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार सुबह पांच बजे से सोनभद्र के घोरावल तहसील और देवरिया के भटपार रानी और सलेमपुर के 7271 अभ्यर्थियों को बुलाया गया, जिसमें 6242 अभ्यर्थी शामिल हुए। 16 सौ मीटर दौड़ की पहली बाधा पार करने वाले 327 अभ्यर्थी पास हुए। अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों और शारीरिक दक्षता की जांच की गई।

विज्ञापन

छह दिसंबर तक चलेगी भर्ती

सेना अधिकारियों के अनुसार शक्ति वर्धक दवाओं के संबंध में चेकिंग की। अभ्यर्थियों के दस्तावेज में गड़बड़ी करने वाले तुरंत पकड़ में आ जा रहे हैं। अग्निवीर भर्ती में 12 जिलों के एक लाख 43 हजार 286 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह दिसंबर तक चलने वाली भर्ती में वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, जौनपुर, आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर के अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। सेना अधिकारियों के अनुसार अभ्यर्थियों से अपील है कि छावनी क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखें। सरकारी संपत्ति की क्षति करने वालों को चिह्नित कर उन पर कड़ी कार्रवाई को चेताया।

अब तक की भर्ती

Agniveer Rally Youth showed enthusiasm to become Agniveer 1500 candidates passed fire test in five days
वाराणसी के छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में अग्निवीर भर्ती - फोटो : अमर उजाला
  • 16 नवंबर को 2300 अभ्यर्थी, पास हुए 300
  • 17 नवंबर को 3264 अभ्यर्थी, पास हुए 240
  • 18 नवंबर को 5231 अभ्यर्थी, पाए हुए 315
  • 19 नवंबर को 6241 अभ्यर्थी, पास हुए 367
  • 20 नवंबर को 6242 अभ्यर्थी, पास हुए 327 

बलिया से वाराणसी सिटी के बीच विशेष ट्रेन

Agniveer Rally Youth showed enthusiasm to become Agniveer 1500 candidates passed fire test in five days
वाराणसी के छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में अग्निवीर भर्ती - फोटो : अमर उजाला

अग्निवीर अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वाराणसी सिटी से बलिया के बीच 22 नवंबर तक एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया गया। अभ्यर्थियों को लेकर शाम साढ़े चार बजे बलिया स्टेशन से ट्रेन खुली और साढ़े सात बजे तक वाराणसी सिटी पहुंची। बलिया के फेकना, चिलकहर, रसड़ा, रतनपुरा, इंदारा, मऊ, औड़िहार स्टेशन पर रुकते हुए ट्रेन वाराणसी सिटी पहुंची। 20 से 23 नवंबर तक ट्रेन संख्या 05114 वाराणसी सिटी से रात साढ़े आठ बजे खुलेगी। ट्रेन औड़िहार, मऊ, इंदारा, रतनपुरा, रसड़ा, चिलकहर, फेफना स्टेशन पर रुकते हुए रात साढ़े 11 बजे बलिया पहुंचेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed