फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Agniveer bharti Varanasi Two pairs of trains will run between Varanasi City and Sahjanwa

Agniveer bharti Varanasi: वाराणसी सिटी और सहजनवा के बीच चलेगी दो जोड़ी ट्रेन, नोट कर लें ट्रेन का टाइम टेबल

Tue, 15 Nov 2022 11:50 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 15 Nov 2022 11:50 AM IST
सार

 पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक 05109 विशेष ट्रेन वाराणसी सिटी-सहजनवा तक चलाई जाएगी, जो वाराणसी सिटी से सुबह 5:15 बजे चलेगी और दोपहर 12 बजे सहजनवा  पहुंचेगी।

विज्ञापन
Agniveer bharti Varanasi Two pairs of trains will run between Varanasi City and Sahjanwa
स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेलवे प्रशासन ने अग्निवीर अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए दो जोड़ी ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन वाराणसी सिटी और सहजनवा के बीच चलाई जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के मुताबिक 05109 विशेष ट्रेन वाराणसी सिटी-सहजनवा तक चलाई जाएगी, जो वाराणसी सिटी से सुबह 5:15 बजे चलेगी और दोपहर 12 बजे सहजनवा  पहुंचेगी। जबकि गाड़ी संख्या 05110 सहजनवा से वाराणसी सिटी के लिए दिन में एक बजे चलेगी और रात आठ बजे वाराणसी सिटी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05111 वाराणसी सिटी से सहजनवा के लिए शाम को साढ़े सात बजे चलेगी, जो रात में तीन बजे सहजनवा पहुंचेगी। यह सभी ट्रेनें 15 से 20 नवंबर तक चलेंगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 05112 सहजनवा-वाराणसी सिटी विशेष ट्रेन 16 से 21 नवंबर तक चलाई जाएगी, जो सहजनवा से भोर में चार बजे चलेगी और दिन में 11 बजे वाराणसी सिटी पर पहुंचेगी। इन ट्रेनों का ठहराव सारनाथ, औड़िहार, सादात, जखनिया, दुल्लहपुर, मऊ बेल्थरा रोड, लार रोड, सलेमपुर, भटनी, देवरिया सदर, गौरी बाजार, चौरी-चौरा और गोरखपुर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed