फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Agniveer Bharti 2022 Candidates will have to keep these important papers with theme

Agniveer Bharti 2022: अभ्यर्थियों को रखने होंगे ये जरूरी पेपर्स, सेना भर्ती कार्यालय की ओर से तैयारियां शुरू

Sun, 30 Oct 2022 11:17 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 30 Oct 2022 11:17 AM IST
सार

16 नवंबर से छह दिसंबर तक चलने वाली अग्निवीर भर्ती में बनारस, चंदौली, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर के एक लाख 43 हजार 286 युवाओं ने आवेदन किया है। सेना भर्ती में वाराणसी समेत पूर्वांचल के 12 जिलों के एक लाख 43 हजार अभ्यर्थियों को जरूरी दस्तावेज अपने साथ रखने होंगे। 

विज्ञापन
Agniveer Bharti 2022 Candidates will have to keep these important papers with theme
अग्निवीर भर्ती - फोटो : संवाद

विस्तार

अग्निवीर सेना भर्ती की तारीख जारी होने के बाद तैयारियां शुरू हो गई हैं। छावनी स्थित रणबांकुरे मैदान में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती होगी। इसके लिए सेना भर्ती कार्यालय से सभी 12 जनपदों के डीएम, एसपी और कमिश्नरेट पुलिस को पत्र लिखा गया है। सेना भर्ती में वाराणसी समेत पूर्वांचल के 12 जिलों के एक लाख 43 हजार अभ्यर्थियों को जरूरी दस्तावेज अपने साथ रखने होंगे। 

विज्ञापन

सेना भर्ती कार्यालय के अनुसार 16 नवंबर से शुरू होने वाले अग्निवीर अभ्यर्थियों को अपने साथ रजिस्ट्रेशन के दौरान प्रवेश पत्र की मूल कापी, शैक्षणिक प्रमाणपत्र जैसे 10वीं और 12वीं का सर्टिफिकेट, 20 पासपोर्ट साइज फोटो, (जिसमें हेयर कट और सेविंग ठीक से हो), निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, स्कूल का चरित्र प्रमाण पत्र, ग्राम प्रधान या पार्षद से जारी चरित्र प्रमाण पत्र, सिंगल बैंक खाता, पैन कार्ड, आधार कार्ड, खेल प्रमाण पत्र यदि हो तो, पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र जरूरी है।
विज्ञापन

16 नवंबर से छह दिसंबर तक चलने वाली अग्निवीर भर्ती में बनारस, चंदौली, गाजीपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर के एक लाख 43 हजार 286 युवाओं ने आवेदन किया है। छावनी में उमड़ने वाली अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए सेना भर्ती कार्यालय की ओर से कमिश्नरेट पुलिस और जिलाधिकारी, एसपी को सुरक्षा व्यवस्था के लिए पत्र लिखा है। वहीं, मैदान की साफ-सफाई समेत अन्य तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed